Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
सावधान! फ्रिज में आम और तरबूज रखने की न करें भूल, सेहत को हो सकता है नुकसान
आम और तरबूज ऐसे फल हैं, जो लोगों को खूब पसंद आते हैं। आमतौर पर गर्मी के मौसम में मिलने वाले ये फल सेहत के लिए लाभदायक भी होते हैं। इन दोनों ही फलों में अच्छी खासी मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिसमें विटामिन-ए, सी, फाइबर आदि शामिल हैं। चूंकि इस मौसम में अक्सर लोग फलों को फ्रिज में स्टोर करके रख देते हैं, ताकि वो लंबे समय तक सुरक्षित रहें, लेकिन विशेषज्ञ कहते हैं कि कुछ फलों को फ्रिज में बिल्कुल भी नहीं रखना चाहिए, क्योंकि इससे उनका स्वाद भी बदल जाता है और उसका असर सेहत पर भी पड़ सकता है। आम और तरबूज भी ऐसे ही फल हैं, जिन्हें फ्रिज में नहीं रखना चाहिए, ये आपकी सेहत बिगाड़ सकते हैं।

खराब होने का रहता है खतरा
गर्मी के मौसम में आम और तरबूज, दोनों ही फल खूब खाए जाते हैं, क्योंकि इनमें पानी की मात्रा भरपूर होती है, जो शरीर को हाइड्रेट रखते हैं। लेकिन विशेषज्ञ कहते हैं कि गर्मियों में इन दोनों ही फलों को फ्रिज में नहीं रखना चाहिए, क्योंकि कम तापमान में इनके खराब होने की संभावना अधिक होती है।

कटे हुए फल न रखें फ्रिज में
आम और तरबूज ऐसे फल हैं, जिन्हें काट कर तो फ्रिज में बिल्कुल भी नहीं रखना चाहिए, क्योंकि इससे इनका रंग भी फीका पड़ जाता है और स्वाद भी खराब हो जाता है। इसके अलावा उनपर बैक्टीरिया और फंगस के भी पनपने का डर रहता है, जो सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

कमरे के तापमान पर ही रखें फल
आम और तरबूज जैसे फलों को कमरे के तापमान पर ही रखना चाहिए। इससे उनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स बेहतर रहते हैं, जो शरीर के लिए कई प्रकार से लाभदायक होते हैं। यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर की एक रिपोर्ट में भी यह बात बताई गई है।

इन फलों को भी नहीं रखना चाहिए फ्रिज में
विशेषज्ञ कहते हैं कि केला, सेब और संतरा जैसे फलों को भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए, क्योंकि इससे इनके खराब होने की संभावना अधिक होती है। कम तापमान में सेब में मौजूद एंजाइम जहां सक्रिय हो जाते हैं और वो जल्दी पक कर खराब हो सकता है, तो वही सिट्रिक एसिड वाला फल संतरा भी ठंडक को बर्दाश्त नहीं कर पाता और फ्रिज में रखने से उसका रस सूखने लगता है। इसलिए इन फलों को फ्रिज में रखने की गलती न करें।



Click it and Unblock the Notifications
