Latest Updates
-
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व -
Global Handwashing Day 2026: इस बार किस थीम के साथ मनाया जा रहा है यह दिन? जानें हाथ धोने का सही तरीका
बालतोड़ को 2 दिन में सुखा देंगी ये घरेलू उपाय, जानें इस दर्दनाक समस्या का हल
जब शरीर के किसी भी हिस्से का एक भी बाल जड़ से टूट जाता है तो वहां पहले एक गांठ बन जाता है, जो पहले एक फुंसी की तरह दिखने लगता है फिर ये धीरे-धीरे पस से भरना लगता है जो एक बड़े जख्म में बदल जाता है, जिसे बालतोड़ कहा जाता है। ये बहुत ही दर्दनाक होता है। इसकी वजह से उसके आसपास हालांकि ये समस्या होना समान समस्या है, लेकिन इसमें असहयनीय दर्द होता है। साथ ही शरीर में बैचेनी होती रहती है।
अगर आपको भी बालतोड़ की समस्या हो जाती है, तो आप ये घरेलू उपाय अपनाकर चुटकियों में इस समस्या से निजात पा सकते है। जानिए इन घरेलू उपायों के बारें में।

हल्दी
हल्दी के गुणों को कौन नहीं जानता है। यह एक आयुर्वेदिक औषधि है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटी इफ्लेमेटरी और नैचुरल ब्लड प्यूरीफायर पाएं जाते है। जो कि चोट और सूजन को कम कर देता है। बालतोड़ की समस्या में इसे लगाकर आप सूजन और दर्द की समस्या से निजात पा सकते है।

नीम
नीम में एंटीबैक्टीरियल गुण के साथ एंटीमाइक्रोबियल गुण होता है। यह बालतोड़ को आपकी त्वचा से पूरी तरह और बिना किसी दुष्प्रभाव के हटा देता है। इसके लिए मुट्ठी भर नीम की पत्तियों को लेकर उसको पीसकर लेप बना लें। इसे त्वचा के प्रभावित हिस्से पर लगा लें।

मेहंदी
मेंहदी में कूलिंग एजेंट पाएं जाते हैं जो आपको कई बीमारियों से निजात दिलाता है। साथ ही कई तरह की एलर्जी से बी निजात दिलाता है। इस ठंडे गुण के कारण यह जलन को शांत कर देती है। अगर आपको बालतोड़ वाली जगह में ज्यादा जलन हो रही है तो आप मेंहदी का इस्तेमाल कर सकते है। इसे लगाने के लिए मेंहदी भिगोकर उसे बालतोड़ के स्थान पर गाढ़ा-गाढ़ा लेप सुबह और रात को लगाने से जलन के साथ-साथ बालतोड़ भी जल्दी ही ठीक हो जाता है।

प्याज का जादू
प्याज में एंटीसेप्टिक गुण होते है, जिसके कारण यह बालतोड़ के उपचार में काम आता है। प्याज का एक स्लाइस घाव पर रखें और उसपर कपड़ा बांध लें। एक या दो घंटे के बाद इस कपड़े को हटा लें।

पान के पत्ते
बालतोड़ के इलाज के लिए पान के पत्ते बहुत कारगर साबित हो सकते है। इसके लिए पान के पत्ते को गर्म करके उसमें कैस्टर ऑयल लगाकर बालतोड़ पर रखकर कपड़े से बांध ले। 3-4 दिन में ही इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
