Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल
सांस की नली में आ गई सूजन, तुरंत अपनाएं ये आसान उपाय
कोरोना के साथ ही एक समस्या जो कई लोगों में देखने में आ रही है वो है श्वास नली में सूजन। इसको लेकर लोग बहुत घबरा रहे हैं लेकिन श्वास नली में सूजन कोई आज की समस्या नहीं है। यह बहुत पुरानी समस्या है और जिसको आसानी से ठीक भी किया जा सकता है। इस स्थिति को ब्रॉन्कायटिस भी कहते है। इसमें फेफड़ों के अंदर स्थित श्वास की नलियों की सूजन व मियादी इंफेक्शन है।
सांस नली में सूजन होने पर कई बार सीने में भारीपन महसूस होने लगता है और दर्द सा भी महसूस होता है। कई लोगों को यह समस्या लंबे समय से चली आ रही होती है। ऐसे में कुछ आयुर्वेदिक उपायों को आजमाकर इस समस्या से धीरे-धीरे ही सही पर राहत पाई जा सकती है।

प्याज
श्वास नली में सूजन आने पर प्याज का उपाय बहुत पुराना है। इसे आजमाने पर राहत भी मिलती है। यदि श्वास नली में सूजन की समस्या पुरानी है तो मिक्सर में प्याज को पीसकर इसका रस निकाल लें एवं मिश्री मिलाकर थोड़ी-थोड़ी मात्रा में इसका सेवन करें और बुजुर्गों को यदि ये समस्या हो रही है तो रस का सेवन करने की बजाय प्याज को सब्जी के रूप में बनाकर खाना चाहिए। ऐसा करने से श्वास नली की सूजन कम होने लगती है।

सोंठ
श्वास नली में आई सूजन को कम करने के लिए सोंठ और काली मिर्च को पीस लें और इसमें हल्दी पाउडर मिला लें। तीनों को बराबर मात्रा में लेकर मिला लें। इस मिश्रण को दिन में दो बार लें। एक बार में आधा चम्मच पाउडर लेकर ऊपर से गर्म पानी पी लें। एक सप्ताह तक यदि नियमित रूप से इसका सेवन करेंगे तो अपने आप ही श्वास नली में सूजन और दर्द की समस्या कम होने लगेगी। इस मिश्रण को रोज एक तय समय पर लेने का नियम बना लें।

पान
पान के रस का सेवन भी श्वसन नली में होने वाली सूजन की समस्या से राहत दिलाता है। गर्मियों में इसका सेवन किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं करता है। पान के रस में थोड़ा शहद मिलाएं और इसको पी लें। याद रखें कि शहद की मात्रा बहुत अधिक नहीं होना चाहिए, शहद उतना ही हो कि रस का स्वाद बदल जाए। इसका दिन में दो बार सेवन जरूर करें।

हल्दी वाला दूध पीएं
हल्दी में एंटी इंफ्लैमटोरी यानी सूजनरोधी गुण होते है जो कफ की समस्या से निजात दिलाते है और ब्रोंकाइटिस का मुख्य कारण कफ ही होता है। ऐसे में एक गिलास दूध में एक चौथाई चम्मच हल्दी डालकर उबाल लें और इसे दिन में दो बार सुबह और रात को सोने से पहले लें।

गरारे करें
इस समस्या से राहत पाने के लिए एक दिन में 4-5 बार नमक के पानी से गरारा करें। एक कप गरम पानी में थोड़ा अदरक, एक चम्मच दालचीनी और दो से तीन लौंग पीसकर मिला लें। इसे अच्छी प्रकार मिलाकर दिन में एक बार पीने से ब्रोंकाइटिस के लक्षणों से आराम मिलता है।



Click it and Unblock the Notifications
