Latest Updates
-
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
पेट की गैस को न ले हल्कें में, वरना हो सकती है जानलेवा
कुछ भी उल्टा सीधा खाने से इसका सीधा आसर
पाचन तंत्र पर पड़ता है। जिसकी वजह से एसिडिटी या पेट में गैस की समस्या परेशान करने लगती है। कई बार गैस की वजह से सीने में दर्द होने लगता है। गैस भयंकर तरीके से सिर में चढ़ जाती है तो उल्टियां तक आने लगती है। शरीर के किसी हिस्से में गैस फंस जाए तो इससे होने वाला दर्द जानलेवा लगता है। अगर आपको भी ज्यादा गैस बनती है तो इसे बिल्कुल भी हल्के में न लें क्योंकि गैस की वजह से आपको पेट संबंधी कई रोग हो सकते हैं।

गैस क्यों बनती है?
हमारे पेट में दो तरह के बैक्टीरिया होते हैं गुड बैक्टीरिया और बैड बैक्टीरिया। जब इन दोनों का संतुलन बिगड़ जाता है, तो गैस बनने लगती है। कई बार किसी अन्य बीमारी के दुष्प्रभाव के कारण भी यह असंतुलन होता है। बढ़ती उम्र के साथ भोजन आसानी से नहीं पचने के कारण भी गैस बनती है। वहीं, कई लोगों को कुछ खाद्य पदार्थों के सेवन से भी गैस बनती है। जैसे कुछ लोगों में लहसुन, प्याज, बीन्स के सेवन से भी गुड और बैड बैक्टीरिया का बैलेंस बिगड़ जाता है और गैस बनने लगती है।

गैस का एक कारण कब्ज भी
जो लोग अक्सर कब्ज की समस्या से पीड़ित रहते हैं, उनके पेट में भी गैस बनती है। कब्ज होने के कारण उनके शरीर से टॉक्सिन्स ठीक से बाहर नहीं आ पाते, जिसकी वजह से गैस बनने लगती है। इस समस्या को दूर करने के लिए खूब पानी पीने और फाइबर वाले फूड्स का अधिक सेवन करने की सलाह दी जाती है। गैस की समस्या के ढेर सारे उपाय आपके घर में ही मौजूद हैं।

गैस की समस्या के घरेलू उपाय
इसबगोल
इसबगोल की भूसी का सेवन करने से आप गैस की समस्या से तो बचेंगे ही, यह आपको कब्ज से भी छुटकारा दिलाएगा। भूसी को एक से दो चम्मच तक पानी या दूध में मिलाकर पिएं। हालांकि, लंबे समय तक इसबगोल की भूसी का इस्तेमाल करना नुकसान भी पहुंचा सकता है।

जीरा और लहसुन
जीरा और लहसुन को भूनकर रख लें। रोज खाने से 15 मिनट पहले इसे 15-15 ग्राम जरूर खाएं। ऐसा करने से पेट में गैस नहीं बनती है।

सौंफ, अजवायन, जीरा
सौंफ, अजवायन और जीरा को बारीक पीसकर पाउडर तैयार कर लें। खाने से 20 मिनट पहले रोज आधा चम्मच पाउडर शहद के साथ मिलाकर सेवन करें। इससे गैस नहीं बनती और हमारा पाचन तंत्र सही रहता है।

सौंफ, अजवायन, जीरा
सौंफ, अजवायन और जीरा को बारीक पीसकर पाउडर तैयार कर लें। खाने से 20 मिनट पहले रोज आधा चम्मच पाउडर शहद के साथ मिलाकर सेवन करें। इससे गैस नहीं बनती और हमारा पाचन तंत्र सही रहता है।

सही समय पर भोजन
गैस की समस्या से परेशान लोगों को ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर तय समय पर करना चाहिए। रूटीन के अनुसार खानपान से भी गैस की समस्या से छुटकारा मिलता है।

हींग भगाए गैस
एक गिलास गर्म पानी में चुटकी भर हींग मिलाकर पीने से गैस की समस्या में आराम मिलता है। दिन में करीब दो से तीन बार हींग का पानी पीना फायदेमंद होगा।

छाछ पीना है फायदेमंद
गैस की समस्या में छाछ पीना भी फायदेमंद होता है। छाछ में काला नमक और अजवाइन मिलाकर पीने से गैस की समस्या में आराम मिलता है।
तेज टहलना
तेज गति से पैदल चलने की आदत आपको गैस और एसिडिटी जैसी समस्या से दूर रखती है। आप यदि गैस या अपच से परेशान रहते हैं, तो हर दिन तेज गति से करीब 5000 कदम पैदल चलें।



Click it and Unblock the Notifications
