Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
तम्बाकू खाने से खराब हो गए हैं दांत तो अजमाएं ये आसान से घरेलू उपाय
दुनियाभर में कई लोग हैं जो तम्बाकू का सेवन करते हैं वहीं कई लोग समय रहते इस बुरी आदत को छोड़ भी देते हैं, लेकिन इससे उनके खराब हुए दांत चमक नहीं पाते हैं। ऐसे में मोती जैसे चमकते दांत आपकी सुंदरता और व्यक्तित्व में चार चाँद लगा देते है और अगर आप चाहते हैं तम्बाकू खाना छोड़ने के बाद अब आपके दांत चमक जाए तो आप यह घरेलू उपाय आजमा सकते हैं। आइए हम आपको बताते हैं कौन से उपाय।

कोयले से करें साफ
अगर आप प्राकृतिक तरीकों से अपने दांतो को साफ़ करने की कोशिश कर रहे हैं तो फिर जली हुई लकड़ी के कोयले को बारीक पीसकर उससे अपनी उंगलियों की मदद से मसाज करे। ऐसा करने से दांतो के पीलेपन को दूर होने से कोई नहीं रोक सकता।

हींग का करें इस्तेमाल
दांतो को सफेद करने के लिए आप रसोई में पड़ी हींग का इस्तेमाल कर सकते है. इसके लिए आपको कुछ ज्यादा नहीं करना है बस इतना करना है कि हींग पाउडर को पानी में उबालकर ठंडा करना है अब दिन में दो बार इस पानी से कुल्ला करे ये नुस्खा आपके दांतो का दर्द भी कम करेगा।

नमक और सरसों का तेल
नमक से दांत साफ़ करने का सबसे पुराना उपाय है। इसके लिए नमक में 2 से 3 बून्द सरसो का तेल मिलाकर दांत साफ करें, आपके दाँत चमकने लगेंगे।

नमक से साफ करें
दांत को बेहतरीन दिखाने के लिए 1 नींबू के छिलके में एक चुटकी नमक लगाकर उससे दांतो को रगड़े इससे दांतो के धब्बे चले जाते है। जी दरअसल नींबू में विटामिन सी होता है और नमक आयुर्वेद के अनुसार गंदगी को साफ़ करता है इसलिए यह दांतो के लिए अद्भुत माना जाता है।

गाजर का करें सेवन
गाजर का दांतों के दाग-धब्बे दूर करने में मदद इसलिए मिलती है क्योंकि गाजर खाने से इसमें मौजूद रेशे दांतों की अच्छे से सफाई कर देते हैं। दांतों को कोनों की गंदगियों को जल्द दूर करने में सहायक होती है।

हल्दी का अचूक नुस्खा
यह भी उपाय कारगर साबित हो सकता है कि हल्दी में सरसों का तेल और नमक मिलाकर दांतों मे मंजन की तरह मलने से भी दांतों का पीलापन ठीक होगा। यदि आपके दांतों में पीलापन हो तो यह बेहद ही फायदेमंद हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
