Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
सिर्फ टूथपेस्ट करने से नहीं जाते है दांतों से लगे जिद्दी टार्टर, ये 4 घरेलू पेस्ट कर देते है खात्मा
प्लाक हर किसी के दांतों पर बनता है लेकिन कुछ घरेलू उपचार के जरिए आप अतिरिक्त मात्रा में इसे बढ़ने से रोकता है। गलत खानपान और अस्त व्यस्त लाइफस्टाइल के चलते दांतों का पीलेपन की समस्या होने लगती है जिसे से टार्टर कहते हैं। टार्टर दिखने में जितना गंदा सा दिखता है उतना ही साफ करना भी मुश्किल होता है। जबकि अच्छी तरह से ब्रश करने, फ्लॉस करने और माउथवॉश करने से ओरल हेल्थ का बरकरार रखा जा सकता है। आज हम आपको ऐसे चार पेस्ट के बारे में बता रहे है जो आपके दांतों से प्लाक या टार्टर दूर करने में मदद करता है।

संतरे के छिलके का पेस्ट
टार्टर से छुटकारा पाने के लिए ऑरेंज पील का सीधा इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए ऑरेंज पील का एक टुकड़ा लें और इससे अपने दांतों को लगभग 2 मिनट तक साफ करें। इसके अलावा टार्टर से छुटकारा पाने के लिए ऑरेंज जूस का उपयोग भी कर सकते हैं।

बेकिंग सोडा
अगली बार जब आप अपने दांत ब्रश करें, तो टूथपेस्ट के बजाय बेकिंग सोडा से करे। बेशक, आपको नियमित टूथपेस्ट का भी उपयोग करने की आवश्यकता होगी, लेकिन बेकिंग सोडा से ब्रश करने से बैक्टीरिया को मारने में मदद मिलती है। यह प्राकृतिक क्लीनर के रुप में काम करता है। आपके दांतों पर आपके सामान्य अपने नॉर्मल ब्रशिंग रूटीन के लगभग 15 मिनट के बाद इसे छोड़ दे। इससे टार्टर की समस्या दूर होगी। इसके अलावा बेकिंग सोडा से दांतों को सफेद और सांसों को तरोताजा करने में मदद मिलती है।

वाइट विनेगर
वाइट विनेगर में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो दांतों से नेचुरल तरीके से टार्टर को दूर करते हैं। वाइट विनेगर में एसिटिक एसिड टार्टर को कम करता है। आधा कप पानी में 2 चम्मच सफेद सिरका और आधा चम्मच नमक मिलाएं। इसे अच्छी तरह से एक बार हिल्ला लें और कुल्ला कर लें। दिन में 2 से 3 बार इस पेस्ट का यूज़ किया जा सकता है।

एलोवेरा
एलोवेरा दांतों से टार्टर को हटाने में मदद करता है। एलोवेरा का पेस्ट बनाने के लिए 1 चम्मच एलोवेरा जेल, चार चम्मच ग्लिसरीन, 5 बड़े चम्मच बेकिंग सोडा, नींबू और एक कप पानी लें। अब सबको मिक्स करके लगाए और इससे अपने दांतों को स्क्रब करें।



Click it and Unblock the Notifications
