Latest Updates
-
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं
आपके दांत ढीले होते जा रहे हैं, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय
शरीर का ख्याल रखने के साथ ही यह भी जरूरी है कि हम अपने दातों का भी ख्याल रखें,लेकिन अक्सर फिटनेस का ख्याल रखते हुए हम इस चीज को भूल जाते हैं। दांतों का ख्याल ना रखने से आपके दांतों में एक समय के बाद दिक्कत होने लगती है जैसे दांतों में छेद, मसूड़े का रोग, टूटे हुए दांत, संवेदनशील दांत आदि। ऐसे में जरूरी है कि इन दिक्कतों के शुरू होने से पहली ही इनका समाधान ढूंढ़ लिया जाए। उम्र बढ़ने के साथ-साथ लोगों को दांतों के ढीलेपन की समस्या से जूझना पड़ता है। ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से परेशान रहते हैं तो हम आपके लिए कुछ घरेलू उपाय लेकर आए हैं। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में-

ऑयल पुलिंग करें
इसमें मुंह में तेल को भरकर कुल्ला किया जाता है। इससे मुंह में मौजूद हानिकारक माइक्रोब्स नष्ट हो जाते हैं। एक चम्मच वर्जिन कोकोनट ऑयल या तिल के तेल या जैतून के तेल से ऑयल पुलिंग करें। सुबह ब्रश करने से पहले तेल को मुंह में भर कर 15 से 20 मिनट तक पुलिंग करें। इसके बाद तेल को बाहर निकालकर गर्म पानी से कुल्ला करें।

आंवला पाउडर
आंवला का पाउडर दांतों के ढीलेपन की समस्या को ठीक कर सकता है. इसके नियमित इस्तेमाल से दांतों के टिशू ठीक होते हैं और दोबारा पैदा होते हैं। जिससे दांत मजबूत बनते हैं. इसके लिए एक कटोरी में एक चम्मच आंवला पाउडर और 2 चम्मच पानी को मिलाएं। इसके बाद अंगूठे की अंगुली पर थोड़ा निकालें और अपने दांत और मसूड़े का उसके साथ मसाज करें।

लहसुन
लहसुन सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। लहसुन मुंह के बैक्टीरिया से लड़ता है और दांतों पर इसका असर नहीं पड़ने देता। ऐसे में लहसुन का एक दाना लेकर छीलें और दो टुकड़ों में काटें। एक टुकड़े को प्रभावित जगह के नजदीक अपने मसूड़े के बीच में रखें। इसके रस से दांतों को ढंकने दें।

कैल्शियम और विटामिन डी सप्लीमेंट्स का सेवन
दांतों को मजबूत करने के लिए कैल्शियम और विटामिन डी जरूरी होता है। अगर आप कम कैल्शियम और विटामिन डी वाले फूड खाते हैं, तो इसका असर आपकी हड्डियों और दांतों पर दिखता है।



Click it and Unblock the Notifications
