Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मीठी सुपारी नहीं है किसी जहर से कम, शरीर में घुलकर बना सकती है कैंसर का मरीज
कई बार हम अपने आसपास के लोगों को मीठी सुपारी खाते हुए देखते हैं। शादी ब्याह में मेहमानों का स्वागत करना हो या पूजा अर्चना में। आपको जानकर हैरानी होगी कि विश्व स्वास्थय संगठन ने सुपारी को स्वास्थय के लिए खतरनाक बताया है।
एम्स के सर्वे के मुताबिक 11 से 18 साल की उम्र के बीच में सबसे अधिक बच्चे नशे के आदी होते हैं। इनमें से ज्यादातर वही बच्चे होते हैं, जो स्कूली जीवन में मीठी सुपारी खाना शुरू कर देते हैं। इसके बाद वह धीरे-धीरे नशे की गिरफ्त में आ जाते है। मीठी सुपारी न नशे की लत लगा देता है बल्कि शौक-शौक में खाई जाने वाली ये मीठी सुपारी आपको कैंसर का मरीज भी बना सकती है।

दांत हो जाते है गंदे
सुपारी खाने का सबसे बड़ा नुकसान ये है कि इससे आपके दांत गंदे हो सकते हैं। इसके अलावा सुपारी हाथ में लेने से आपके हाथों में दाग लग सकते हैं।

घेघा होने का डर
सुबारी चबाने से आपको घेघा (oesophagus) कैंसर का खतरा हो सकता है। इसमें मौजूद एल्कलॉइड और पोलयफेनोल से कैंसर का खतरा होता है।

मुंह का कैंसर
लगातार सुपारी चबाने से मुंह में कैंसर होने का खतरा बढ़ सकता है। पान में कास्टिक चूना भी मिलाया जाता है, जिससे मुंह के कैंसर का खतरा अधिक बढ़ जाता है। सुपारी चबाने से आपके मसूड़े प्रभावित हो सकते हैं, जिससे माउथ अल्सर होने का खतरा होता है।

दिल का खतरा
कई अध्ययनों में पाया गया है कि सुपारी खाने से हार्ट से जुड़ी कई तरह की बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही ये मोटापा भी बढ़ाता है।

केमिकल पहुंचा सकता है हानि
सुपारी को मीठा बनाने के लिए कई तरह की कोटिंग की जाती है। जिसमें कई तरह के केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें कई विषाक्त तत्व हो सकते हैं। हो सकता है कि ये शरीर में पहुंचकर दूसरे तत्वों के साथ क्रिया करके कुछ ऐसी गैसों और रासायनिक पदार्थों का स्त्रावण करता है जो स्वास्थय के लिए खतरनाक होता है।

ये असर भी पड़ता है
सुपारी का कैफीन और निकोटीन की तरफ प्रभाव पड़ सकता है, जिससे आपको कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। दरअसल इसे खाने के बाद जो आनंद और ऊर्जा मिलती हैं, आपको उसकी आदत लग जाती है।
इसके अलावा सुपारी चबाने से आपका हाई ब्लड प्रेशर होना, मिजाज बदलना, चिड़चिड़ापन, चिंता, एकाग्रता, संवेदनशीलता और भी नींद की कमी आदि की समस्याएं हो सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
