Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
क्या स्मोकिंग से होता है हेयर फॉल? एक्सपर्ट से जानिए जवाब
क्या आप लगातार झड़ते बालों से परेशान हैं? क्या अपने हेयर फॉल को रोकने के लिए आप तरह-तरह के तेल इस्तेमाल करके थक चुके हैं? क्या अब आप हेयर फॉल को रोकने के लिए हेयर ट्रीटमेंट लेने का विचार बना रहे हैं? अगर इन सभी सवालों के जवाब हां हैं, तो एक बार जरा रूकिए। किसी भी समस्या से इलाज से पहले उसके कारणों पर ध्यान देना आवश्यक होता है। फिर चाहे बात हेयर फॉल की क्यों ना हो। अमूमन यह देखने में आता है कि हेयर फॉल के लिए लोग अपने लाइफस्टाइल, अत्यधिक तनाव या फिर खान पान में बरती जाने वाली लापरवाही को ही दोष देते हैं। लेकिन इसके अलावा धूम्रपान की आदत भी आपके बालों के झड़ने की वजह बन सकती है।
यह तो हम सभी जानते हैं कि स्मोकिंग करना हेल्थ के लिए नुकसानदायक है और इससे कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी तक होने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। लेकिन यह आपकी स्किन व हेयर पर भी अपना विपरीत प्रभाव डालती है। जिन लोगों को बहुत अधिक स्मोकिंग करने की आदत होती है, उन्हें अक्सर हेयर फॉल की समस्या का सामना करना पड़ता है। तो चलिए आज इस लेख में फेमस न्यूट्रिशनिस्ट अंजलि मुखर्जी ने स्मोकिंग और हेयर फॉल के बीच के कनेक्शन के बारे में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बताया है-
क्या स्मोकिंग से होता है हेयर फॉल?
अगर आप इस बात को लेकर अक्सर कन्फ्यूजन में रहते हैं कि स्मोकिंग से हेयर फॉल होता है या नहीं। तो बता दें कि इसका जवाब हां है। स्मोकिंग और हेयर फॉल का आपस में एक गहरा कनेक्शन है। दरअसल, जब आप स्मोकिंग करते हैं तो आपके शरीर में निकोटिन प्रवेश करता है। यह निकोटिन शरीर में कई महत्वपूर्ण न्यूट्रिएंट्स और मिनरल्स को अब्जॉर्ब नहीं होने देता है। जिसके कारण इन मिनरल्स युक्त भोजन का सेवन करने के बाद भी शरीर को उसका लाभ नहीं मिलता। इससे ना केवल आपकी सेहत पर विपरीत प्रभाव पड़ता है, बल्कि बालों की ग्रोथ भी इससे प्रभावित होते हैं।

आयरन और जिंक नहीं होता अब्जॉर्ब
निकोटिन शरीर में आयरन और जिंक को अब्जॉर्ब करने में बाधा पैदा करती है। जिससे शरीर में आयरन की कमी हो जाती है और इससे बालों तक भी पोषक तत्व ठीक से पहुंच नहीं पाते और हेयर फॉल होने लगता है। बालों की ग्रोथ के लिए आयरन और जिंक का होना बेहद आवश्यक होता है। ऐसे में यह आवश्यक हो जाता है कि धूम्रपान को पूरी तरह से अवॉयड किया जाए।

ब्लड फ्लो भी होता है प्रभावित
धूम्रपान करने का एक नुकसान यह होता है कि यह आपकी स्कैल्प में ब्लड फ्लो को भी स्लो करता है। बालों की बेहतर ग्रोथ के लिए स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन का अच्छा होना बेहद आवश्यक होता है। लेकिन शरीर में मौजूद निकोटिन स्कैल्प को ब्लड फ्लो को स्लो करता है, तो इससे बालों की जड़े कमजोर होनी शुरू हो जाती हैं और फिर हेयर फॉल बढ़ने लगता है।

स्मोकिंग छोड़ने के लिए अपनाएं यह उपाय
चूंकि स्मोकिंग किसी भी लिहाज से उचित नहीं है। इसलिए, हर किसी को इससे जल्द से जल्द दूरी बना लेनी चाहिए। न्यूट्रिशनिस्ट अंजलि मुखर्जी इसके लिए होम्योपैथी की राह अपनाने की सलाह देती हैं। उनके द्वारा बताए गए कुछ उपाय इस प्रकार है-
• लौंग के तेल की एक बूंद जीभ के पिछले हिस्से पर लगाएं। इससे आपकी धूम्रपान करने की इच्छा तुरंत खत्म हो जाएगी। धूम्रपान छोड़ने का यह सबसे आसान तरीका है।
• लौंग के तेल के अलावा, पुदीने के स्वाद वाली गम चबाना, गाजर ़खाना भी धूम्रपान की आदत को दूर करने में आपकी मदद कर सकता है।
• कोशिश करें कि आप स्मोकिंग करने के अलावा अपने हाथों व मुंह को किसी अन्य काम में बिजी रखने का प्रयास करें।



Click it and Unblock the Notifications
