Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
क्या आपको भी नाक में उंगली करने की आदत हैं, नुकसान जान दूसरी बार नहीं छेड़ेंगे नाक
नाक में उंगली डालना एक सामान्य प्रक्रिया है, हमने अपने आसपास कई लोगों को अकसर ऐसे करते हुए देखा हैं। ऐसा अकसर लोग तब करते हैं जब उन्हें अपनी नाक में बलगम का अहसास होता है, इसके अलावा कई बार लोग बोर होने या नर्वस होने पर भी ऐसा करते हैं। कई बार नाक में उंगली डालना लोगों की आदतों में शुमार हो जाता है, जैसे ही थोड़ा सा समय मिलता हैं, उंगली सीधी नाक में चली जाती हैं। वैसे इस आदत को "Rhinotillexomania" कहा जाता है।
क्या आप जानते हैं कि जरुरत से ज्यादा नाक में उंगली डालना सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। इसके कारण आपको संक्रमण, बीमारियां फैलने, नेज़ल कैविटी को नुकसान पहुंचना, नाक से खून आना या घाव होना व सेप्टम को नुकसान होने की संभावना रहती है। आइए जानते है कि नाक में क्यों उंगुली नहीं करनी चाहिए?

बैक्टीरियल इंफेक्शन
नाक मे उंगली डालना एक बुरी आदत है, एक रिसर्च के मुताबिक नाक में उंगली डालना तनाव और चिंता से जुड़ा हो सकता है। जब हम ऐसे करते हैं तो स्टैफ़ीलोकोक्क्स ऑरियस जैसे बैक्टीरिया के प्रवेश करने का अच्छा मौका मिलता है, जिससे अपको बैक्टीरियल इंफेक्शन से गुजरना पड़ सकता है।

घाव हो सकता है
नाक मे उंगली करने से कई बार नाक के बाल टूट जाते है जिससे नाक मे सूजन आ जाती है, इस तरह के घाव दर्दनाक हो सकते हैं।

नैसल सेप्टम को नुकसान
अपनी नाक में बार-बार उंगली करने से आप अपनी नैसल सेप्टम को सबसे अधिक नुकसान पहुंचाता है क्योंकि आपका ऐसा करने से सेप्टम टूट सकती है या आपकी यह आदत इसमें छेद कर सकती है।

निकल सकता है नाक से खून
नाक में बार-बार उंगली करने की आदत से रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है, जिससे कभी-कभी वह फट सकती हैं और यह आपके नाक से खून आने का कारण बन सकता है। जो लोग बार-बार नाक में उंगली करते हैं, उनकी नाक भी धीरे-धीरे सेंसिटिव हो जाती है।

जानें क्यों नाक में उंगली नहीं डालनी चाहिए?
आपको शायद जानकर हैरानी हो कि नाक के जिस मैल को आप फ्री टाइम मिलते ही नाक में उंगुली डालकर निकालते हैं, उन्हें बूगर्स यानी सूखा हुआ बलगम कहा जाता है और यह कई मायनों में सेहत के लिए लाभदायक होते हैं। यह बूगर्स वायरस व धूल को ट्रैप करने में मदद करते हैं। दरअसल, जब किसी तरह का वायरस या धूल के कण नाक के रास्ते आपके शरीर के भीतर प्रवेश करने की कोशिश करते हैं तो यह बूगर्स उन्हें वहीं पर रोक देते हैं। जिससे किसी भी तरह का संक्रमण आपके फेफड़ों तक नहीं पहुंच पाता।

जरूरी है सफाई
हालांकि बूगर्स हमारे स्वास्थय के लिए अच्छे होते हैं, वहीं दूसरी ओर इनकी सफाई करना भी जरूरी होता है क्योंकि एक समय के बाद इनमें कई तरह के धूल के कण जमा हो जाते हैं। अगर आप इन्हें साफ नहीं करते तो यह बूगर्स नाक मार्ग के पीछे और गले के नीचे की ओर वापस आ सकते हैं। लेकिन इन्हें साफ करते समय आपको इस उंगली का इस्तेमाल करने की बजाय टिश्यू पेपर का इस्तेमाल करें। इसके अतिरिक्त नाक की सफाई करने के लिए ड्रॉप, मिस्ट या स्प्रे का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
