Latest Updates
-
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय
सर्दियों में गर्म पानी से नहाने के होते हैं ये नुकसान, जानें कितना होना चाहिए पानी का टेम्परेचर
सर्दियों में गरम पानी से नहाने का आनंद ही अलग होता है। इसलिए कई बार हम घंटों शॉवर में गुजार देते हैं। ठंड के मौसम में गरम पानी से नहाना जरुरी भी होता है, वरना आप बीमार पड़ सकते हैं। हालांकि, देर तक गरम पानी में नहाने से आपकी स्किन के लिए कई समस्याएं हो सकती हैं।

मॉइस्चराइजर को सोंख देता हैं
गरम पानी शरीर की नमी को सोखने का काम करता है। अगर देर तक ऐसे पानी में रहा जाए तो यह स्किन में मौजूद नैचुरल मॉइस्चर भी कम होते हुए स्किन को डैमेज पहुंचाना शुरू कर देता है। स्किन को ड्राई बनाते हुए उसमें दरारें ला सकती हैं। जिसकी वजह से खुजली और रैशेज की समस्याएं हो सकती हैं।

प्रजनन क्षमता पर पड़ सकता है असर
एक स्टडी के मुताबिक, अगर व्यक्ति 30 मिनट से ज्यादा गरम पानी में रहे तो उसकी प्रजनन क्षमता पर असर पड़ता है।

झुर्रियों को न्योता
गर्म पानी से भले ही आप चेहरा न धोएं लेकिन उससे निकलने वाली भांप आपके चेहरे पर पड़ेगी ही, जिससे पोर्स बड़े हो सकते हैं। साथ ही स्किन के मॉइस्चर को डैमेज करते हुए यह झुर्रियों को बढ़ा देगा।

बालों का झड़ना
गरम पानी बालों और स्कैल्प को ड्राई कर देता है, इससे वे आसानी से ब्रेक होने लगते हैं। हेयर फॉल बढ़ने के साथ ही यह स्कैल्प पर इचिंग प्रॉब्लम को भी जन्म दे सकता है।

नहाने के लिए सही है गर्म पानी
आमतौर पर सर्दियों में गीजर के जरिए नलों में जो पानी आता है, उसका तापमान 70 डिग्री रहता है, जो नहाने के लिहाज से बहुत गर्म माना जाता है, जिसके कई नुकसान हैं। लेकिन अगर आप पानी को 46 डिग्री तक ही गर्म करें, तो ये गर्म तो होगा लेकिन आपके शरीर के लिए इतना नुकसानदायक नहीं होगा।

कितनी देर गरम पानी से नहाना सही?
एक स्टडी की मानें तो गरम पानी से 10 से 15 मिनट से ज्यादा नहीं नहाना चाहिए। नहाने के बाद बॉडी पर मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं ताकि स्किन ड्राई न हो और अन्य परेशानियों की जड़ न बने।



Click it and Unblock the Notifications
