Latest Updates
-
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं
ज्यादा नमक खाने से किडनी भी हो सकती है फेल, जानिए कितनी मात्रा में खाएं
नमक बिना खाना बेस्वाद और फीका लगता है। लेकिन जरूरत से ज्यादा किसी भी चीज का सेवन सेहत के लिए हानिकारक होता है। वहीं, हम में कुछ लोग ऐसे भी है जो खाना खाने के समय थाली में नमक अलग से लेकर बैठते हैं। जोकि बिल्कुल गलत आदत है। ज्यादा नमक का सेवन सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में सोडियम क्लोराइड से मिलकर बने नमक की सही मात्रा लेना बहुत जरूरी है। एक स्टडी के मुताबिक, कम नमक खाने से कार्डियोवस्कुलर होने की संभावना बढ़ जाती है इसलिए खाने में इसकी संतुलित मात्रा लेना बहुत जरूरी है।

स्ट्रोक का खतरा
आजकल जंकफूड और रेडी टू ईट फूड का ज्यादा सेवन करने लगे हैं, जिसमें नमक की मात्रा ज्यादा होती है। इस तरह के फूड का सेवन स्ट्रोक जैसे गंभीर खतरे को बढ़ा सकता है।

किडनी की समस्या
ज्यादा नमक खाने से शरीर का पानी यूरिन और पसीने के रूप में ज्यादा तेजी से बाहर निकलने लगता है। इससे किडनी को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है औऱ किडनी की परेशानी हो जाती है।

हाई ब्लड प्रेशर
ज्यादा नमक खाने से रक्तचाप बढ़ जाता है। यदि आप उच्च रक्तचाप के मरीज हैं तो नमक की मात्रा अपने भोजन में तुरंत कम कर दें, जिससे ब्लडप्रेशर लो होने में मदद मिलेगी। हाई ब्लड प्रेशर के चलते ही सबसे ज्यादा लोगों को दिल से जुड़ी बीमारियां होती हैं।

कैसे हाई ब्लड प्रेशर आपके किडनी से संबंधित हैं?
आपके गुर्दे प्रतिदिन 120 तिहाई से अधिक रक्त को फ़िल्टर करते हैं। वे पूरे शरीर में कोशिकाओं से विषाक्त पदार्थ और अवांछित तरल पदार्थ खींचते हैं, फिर उन्हें मूत्राशय में भेजते हैं। बहुत अधिक नमक खाने से आपकी किडनी के लिए तरल पदार्थ निकालना मुश्किल हो सकता है, जो तब आपके सिस्टम में जमा हो जाता है और आपके रक्तचाप को बढ़ा देता है।

कितना करें नमक का सेवन
डब्ल्यूएचओ के मुताबिक गंभीर बीमारियों से बचने के लिए हमारे दैनिक आहार में रोजाना महज 5 ग्राम नमक पर्याप्त है। एक साल से छोटे बच्चों को पूरे दिन में 1/2 चम्मच से भी कम नमक देना चाहिए जबकि इससे ज्यादा उम्र वाले बच्चों को 1 चम्मच से अधिक नमक न खिलाएं। मोटापा कम करना चाहते हैं तो दिन में 1 छोटे चम्मच से ज्यादा नमक ना खाएं।



Click it and Unblock the Notifications
