Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कहीं आप तो नहीं पी रहें मिलावटी चाय, जानें कैसे करें असली और नकली चायपत्ती की पहचान
बारिश में गर्म गर्म चाय पीने का मजा ही कुछ और होता है। चाय की एक चुस्की पूरे शरीर में तरावट ले आती है। चाय का पूरा जायका उसकी पत्ती से आता है। जितनी खुश्बूदार चायपत्ती उतनी कड़क चाय। लेकिन आपको जानकर थोड़ा धक्का सा लगेगा कि आजकल लोग मुनाफे के चक्कर में खुश्बूदार और दानेदार चायपत्ती के नाम पर ठगी कर रहे हैं, असली की जगह नकली चाय पत्ती बेच रहे हैं। अगर आजकल आपको भी अपनी चाय इन दिनों बेस्वादी लग रही है तो आइए जानते हैं कैसे कुछ आसान टिप्स और ट्रिक्स की मदद से आप घर बैठे कर सकते हैं मिलावटी चाय की पहचान।

टिश्यू पेपर से लें मदद
टिश्यू पेपर से भी चायपत्ती की मिलावट की जांच कर सकते है। इसके लिए दो चम्मच चाय की पत्ती रख दें। अब चाय की पत्तियों पर कुछ पानी की बूंदें डालें, इसे कुछ देर धूप में रखें। थोड़ी देर के बाद आप चाय पत्ती को टिश्यू पेपर से हटा लें। अगर आपकी चाय पत्ती में मिलावट होगी तो टिश्यू पेपर पर आपको दाग के निशान दिख जाएंगे क्योंकि असली चाय की पत्तियां इतनी जल्दी कलर नहीं छोड़तीं। वहीं, अगर टिश्यू पेपर पर तेल जैसे निशान नहीं है तो आप बेफिक्र होकर इसका सेवन कर सकते हैं।

एक ग्लास पानी से करे चैक
जांच के लिए सबसे पहले एक ग्लास में ठंडा पानी आपको लेना है। पानी के ग्लास में दो चम्मच चाय की पत्ती डालिए और इस पानी को 1 से 2 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर 2 मिनट के बाद अगर पानी का रंग बदलकर गहरा रंग छोड़ दे तो तुंरत ही समझ जाइए कि आपकी चाय पत्ती में मिलावट है और अगर रंग नहीं बदला तो फिर सब ठीक है।

हाथों से रगड़कर के देखें
ये बहुत ही आसान सा उपाय है जिसमें आपको
थोड़ी सी चाय पत्ती को 2 मिनट के लिए अपने हाथों में लें और रगड़े। अगर इसे रगड़ते वक्त आपके हाथों में कोई रंग लग जाए तो चाय पत्तियों में मिलावट है।



Click it and Unblock the Notifications
