Latest Updates
-
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स
कहीं आप लाखों रुपए देकर खा तो नहीं रहे नकली केसर, FSSAI ने बताया असली केसर की पहचान
केसर खाने का जायका और रंगत बढ़ाने का काम करता है। केसर बहुत ही महंगा मसाला लेकिन सेहत के लिए बेहद लाभकारी है। केसर को लाल सोना के नाम से भी जाना जाता है। देशभर में केसर लाखों रुपए में बिकता है। भारी रकम चुकाने के बाद भी लोग असली केसर की जगह नकली केसर खरीद लेते हैं। मिलावटी केसर का सेवन करने से स्वास्थ्य का जोखिम बढ़ सकता है। बाजार में नकली केसर बिकने का सबसे कारण कारण केसर की बढ़ती डिमांड है। डिमांड को पूरा करने के लिए केसर में मिलावट की जाती है। अधिकतर लोग मिलावटी केसर की पहचान नहीं कर पाते हैं। मिलावटी केसर का सेवन करने से सेहत पर काफी गहरा असर पड़ता है। असली और नकली केसर का पता करने के लिए भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण FSSAI ने पहल शुरू की है। FSSAI ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है जिसमें असली और नकली केसर की पहचान के लिए उपयोगी सुझाव दिए है।

कैसे करें असली और नकली केसर की पहचान
असली केसर की पहचान करने के लिए गर्म पानी लें। एक कांच का गिलास लें। गिलास में गर्म पानी डाले। इसके बाद इसमें थोड़ा सा केसर डालें। असली केसर गिलास में धीरे धीरे अपना रंग छोड़ता है। वहीं मिलावटी केसर तुरंत रंग छोड़ देता है। अगर गिलास में केसर का रंग तुरंत छोड़ दें तो इसका अर्थ है कि आपका केसर नकली है।

नकली केसर से स्वास्थ्य पर होने वाला नुकसान
मिलावटी खाद्य पदार्थ का सेवन करने से सेहत पर गंभीर असर पड़ता है। नकली केसर का सेवन करने से लिवर, हार्ट और किडनी संबंधी बीमारियां हो सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
