Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
बिना सेनेटाइज किए थर्मामीटर यूज करने से हो सकता है खतरनाक, जानें कैसे करें क्लीन
मौसमी बीमारियों की मार और संक्रमण की वजह से डिजीटल थर्मामीटर हर घर की जरुरत सा बन गया है। कोरोनाकाल में तो हर घर में ये सबसे जरुरी चीज बन गया है। लेकिन इसे इस्तेमाल करते हुए इसे साफ करना और सैनिटाइज करना बहुत जरुरी हो जाता है। क्योंकि सफाई के अभाव में आपका थर्मामीटर आपको बीमार बनाने में थोड़ी सी भी देर नहीं लगाएगा।विश्व स्वास्थ्य संगठन का भी कहना है कि थर्मामीटर को हर उपयोग के बाद कीटाणुरहित करना बेहद जरुरी होता है। अच्छी तरह से सैनिटाइज़ डिजिटल थर्मामीटर कीटाणुओं या संक्रमण को फैलने से रोकने में मदद करते हैं।

अच्छी सफाई से बीमारी का खतरा कम
यदि आप डिजिटल थर्मामीटर का उपयोग कर रहे हैं, तो संभावना है कि आप बुखार की जाँच कर रहे हैं, जो फ्लू जैसी कई संक्रामक बीमारियों का एक सामान्य लक्षण है। इसलिए उपयोग के बाद इसे साफ करना न भूलें। वरना सफाई के अभाव में कोई स्वस्थ व्यक्ति संक्रमित हो सकता है।

थर्मामीटर की टिप को ठंडे पानी से धोएं
डिजिटल थर्मामीटर के सिरे या टिप को ठंडे पानी से अच्छी तरह से धो लें। अपने थर्मामीटर का उपयोग करने के बाद, शरीर के संपर्क में आने वाले सिरे को, जिसे टिप कहा जाता है, ठंडे पानी के नीचे 1 या 2 मिनट तक चलाएं। यह सतह पर मौजूद किसी भी कीटाणु या बैक्टीरिया को हटाना शुरू कर देगा। थर्मामीटर को धोते समय किसी भी डिजिटल भाग, जैसे डिस्प्ले, को पानी से बाहर रखना सुनिश्चित करें। डिजिटल थर्मामीटर के डिस्प्ले में पानी पड़ने से ये खराब हो सकता है।

अल्कोहल वाइप्स से पोछें
अल्कोहल-आधारित वाइप्स या रबिंग अल्कोहल से थर्मामीटर को पोंछकर साफ कर लें। इसे थर्मामीटर की पूरी सतह पर ऊपर और नीचे रगड़ें, इसकी टिप जो मुंह के अंदर डाली जाती है उसे अच्छी तरह से वाइप्स से साफ़ करें।

पानी से धो लें
डिजिटल थर्मामीटर को कभी भी पानी में न डुबोएं, क्योंकि इससे उसे नुकसान हो सकता है या पूरी तरह से टूट सकता है। डिजिटल थर्मामीटर को साफ करने के बाद, इसे किसी केस या दराज में वापस रखने से पहले इसे सूखने देना महत्वपूर्ण है। बस इसे हवा में सूखने के लिए सेट करें, क्योंकि तौलिये का उपयोग करने से सतह पर नए कीटाणुओं या जीवाणुओं के आने का खतरा बढ़ जाता है।

उपयोग के बाद पूरी प्रक्रिया दोहराएं
उपयोग के बाद एक बार फिर से पूरी प्रक्रिया को दोहराएं जिससे अगली बार इस्तेमाल के लिए थर्मामीटर कीटाणुरहित हो जाए। इन टिप्स को फॉलो करके आप डिजिटल थर्मामीटर को अच्छी तरह सैनिटाइज़ करने के साथ कीटाणुरहित भी बना सकती हैं। ठीक से साफ़ न किया गया थर्मामीटर बुखार के साथ अन्य बीमारियों जैसे पेट की बीमारी, मुंह में छालों की समस्या को भी जन्म दे सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
