Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
कान में घुस गया कोई कीट पतंगा, इन घरेलू उपायों से मिनटों में निकालें
कान शरीर के महत्वपूर्ण अंगो में से एक है। थोड़ी सी इसमें खुजली या हलचल होने पर कान में दर्द होने लगता है। अक्सर कभी-कभी सोते वक्म या अचानक ऐसे ही कान के अंदर चींटी या कीड़े घुस जाते हैं जिससे काफी दर्द होने लगता है, सुनने की शक्ति खत्म हो सकती है, खून बह सकता है या फिर कान के पर्दों को भी नुकसान पहुंच सकता है। कई बार ऐसा होता है कि कान में किसी कीड़े के जाने का उसी समय तुरंत नहीं मालूम चलता है। बाद में आपको इसके लक्षण महसूस होते हैं। इनमें सबसे आम लक्षण दर्द और असुविधा हैं। कान में कई कपाल तंत्रिकाएं होती हैं जो मस्तिष्क को जानकारी देती हैं।
कान के अंदर गया कीड़ा इन नसों को परेशान कर सकता है। कान में कीड़े के जीवित रहने पर ज्यादा समस्या हो सकती है और रेंगने पर कान में अजीब सनसनी हो सकती है। वो कान में फंसने के दौरान बार-बार काटता या डंक मार सकता है, जो बहुत दर्दनाक हो सकता है। इस तरह का हादसा होने पर वैसे तो तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए लेकिन खुद की सुविधा के लिए कुछ ऐसे घरेलु उपाय भी हैं, जिन्हें समय पर अपनाकर आप कान के अंदर घुसे कीड़े को आसानी से निकाल सकते हैं। चलिए जानते हैं-

कपूर के पानी का घोल
इस घोल को बनाना आसान है क्योंकि इसमें लगने वाली सामग्री आसानी से मिल जाती है। घोल को तैयार करने के लिए कपूर को थोड़े से पानी में घोल दें, उसके बाद घोल को कान में डालें। कान को उल्टा करके झटकें। इससे आपके कान में घुसा कीड़ा मर कर बाहर निकल जाएगा।

नमक और पानी का घोल
इसे बनाने के लिए आप पानी में सेंधा नमक डालकर मिक्स कर लें और कान में डालें। नीचे की तरफ कान को झटका दें। जो भी कान में है, वो तुरंत बाहर निकल जाएगा। ध्यान रखें कि पानी ज्यादा गर्म ना हो। इससे कान के पर्दे को नुकसान पहुंच सकता है।

सरसो या जैतून का तेल
अगर कान में कीड़ा गहराई में पहुंच गया है तो, आपको कान में जैतून और सरसों का तेल डालना चाहिए। तेल को डालने से कीड़ा तैरकर ऊपर आ जाता है जिसे आसानी से निकाला जा सकता है। कान में तेल को हल्का सा गर्म करके डालें। यदि आपके घर में सरसों या जैतून का तेल मौजूद नही है तो, आप बॉडी आयल को भी इस्तेमाल भी ला सकते हैं। कान में तेल डालते वक्त कान को तेल से पूरी तरह भर दे।

मरोड़ फली का रस
मरोड़ फली दर्द में काफी फायदेमंद होता है। मरोड़ फली के जड़ अरंडी के तेल में पीसकर कर मिक्स करें और फिर 10-12 बुंद कान में डालें, इससे एक बार में ही कीड़ा मर जायेगा।

सूर्य की रौशनी
अगर कान के अंदर कीड़ा जिंदा है तो, आपको कान में सूर्य की रोशनी देनी चाहिए। जब कीड़े को बाहर गर्मी महसूस होती है तो कीड़ा तुरंत ही कान के बाहर आ जाता है।

पुदीने का रस
पुदीने के रस को डालने से कान के अंदर जो भी कीड़े है वे ऊपरी हिस्से में आ जाते हैं जिससे कीड़े को आसानी से निकल जाते है।

इस बात का रखें ध्यान
इस तरह का कोई भी हादसा होने पर आपको तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए। इन उपायों को आप तत्काल आजमा सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
