Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
पीरियड ब्लोटिंग की समस्या को दूर करेंगे ये उपाय
पीरियड्स के दौरान महिलाओं को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन्हीं में से एक है ब्लोटिंग की समस्या। पीरियड्स के दौरान अधिकतर महिलाएं पेट फूलने की शिकायत करती हैं। जिसके कारण उन्हें दर्द व अनकंफर्टेबल महसूस होता है। इस स्थिति में बार-बार दवाइयों को सेवन करना आपके लिए घातक साबित हो सकता है। इसलिए, आप कुछ ऐसे आसान नेचुरल उपाय अपनाने की कोशिश करें, जो पीरियड्स ब्लोटिंग की समस्या को दूर करें। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ छोटे-छोटे टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जो पीरियड ब्लोटिंग की समस्या को दूर करने में आपकी मदद करेंगे-

नमक इनटेक को करें कम
यूं तो नमक का अधिक सेवन कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से जुड़ा हुआ है। लेकिन अगर आप पीरियड ब्लोटिंग की समस्या का सामना कर रही हैं तो ऐसे में नमक की अधिकता आपकी स्थिति को बद से बदतर बना सकती है। इसलिए पीरियड्स के दौरान चिप्स व पैकेज्ड फूड आदि खाने से बचें। इसके बजाय, फलों और सब्जियों के साथ-साथ अन्य स्वस्थ खाद्य पदार्थ जैसे साबुत अनाज, लीन प्रोटीन, नट्स और सीड्स को डाइट में शामिल करें।

शराब और कैफीन को करें स्किप
शराब और कैफीन दोनों ही ब्लोटिंग और प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम (पीएमएस) की समस्या को बढ़ा सकते हैं। इन पेय पदार्थों के बजाय अधिक से अधिक पानी पिएं। यदि आपको अपनी सुबह की कॉफी को छोड़ने में कठिनाई होती है, तो ऐसे में आप उन पेय पदार्थों को लेने की कोशिश करें, जिसमें कैफीन की मात्रा कम हो।

नियमित रूप से करें व्यायाम
नियमित व्यायाम आपके पीएमएस के लक्षणों को कम करने मंे मददगार है। साथ ही, यह ब्लोटिंग की समस्या को भी दूर करता है। इसलिए, पीरियड्स में भी अपने वर्कआउट रूटीन को स्किप ना करें। हालांकि, यह अवश्य ध्यान रखें कि आप हाई इंटेंस वर्कआउट ना करें। केवल वॉक करना, योगाभ्यास करना या फिर हल्का व्यायाम करना आपके लिए सही रहेगा।

कैमोमाइल टी का करें सेवन
कैमोमाइल टी को सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। खासतौर से, अगर आप पीरियड्स के दौरान ब्लोटिंग की समस्या से जूझ रही हैं तो ऐसे में आपको कैमोमाइल टी की सिप अवश्य लेनी चाहिए। आपको शायद पता ना हो, लेकिन कैमोमाइल एक प्राकृतिक कार्मिनेटिव है, जिसका मतलब है कि यह मासिक धर्म के दौरान होने वाली गैस और सूजन को शांत कर सकता है। तो अब आप भी खुद को रिलैक्स करने के लिए एक कप कैमोमाइल टी बनाकर उसका सेवन करें।

अपने पोटेशियम इनटेक को बढ़ाएं
अगर आपको पीरियड्स के दौरान ब्लोटिंग या फूला हुआ अहसास हो रहा है तो ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी डाइट पर विशेष रूप से ध्यान दें। साथ ही, अपने पोटेशियम इनटेक को बढ़ाएं। पोटेशियम को वाटर रिटेंशन को कम करने के लिए जाना जाता है जिसका अर्थ है कि पीरियड ब्लोटिंग से आपको राहत मिल सकती है। अपनी डाइट में पोटेशियम के इनटेक को बढ़ाने के लिए आप केला व पत्तेदार सब्जियों को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकती हैं।
इन फूड्स से बनाएं दूरी
पीरियड्स में ब्लोटिंग की समस्या होने पर आहार पर विशेष रूप से ध्यान देने की सलाह दी जाती है। ऐसे कई फूड आइटम्स हैं, जो पीरियड्स ब्लोटिंग की समस्या को बद से बदतर बना सकते हैं, इसलिए आप इनसे बचें। मसलन-
• उन खाद्य पदार्थों से दूर रहें जो गैस का कारण बनते हैं, जैसे कि तैलीय और मसालेदार भोजन, प्रोसेस्ड फूड आइटम्स या फिर फ्राइड फूड आदि।
• खाने के साथ-साथ अपनी ड्रिंक्स पर भी फोकस करें। आप कार्बोनेटेड व शुगरी ड्रिंक का सेवन करने से बचने का प्रयास करें।
• अगर आपको ब्लोटिंग की समस्या हो रही हैं, तो ऐसे में बाहर के खाने को अवॉयड ही करें।



Click it and Unblock the Notifications
