Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग व आरत -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन
फेस्टिव सीजन में नकली मावा खाने से बचें, घर पर बनाएं खोया
फेस्टिव सीजन शुरु हो चुका है, इसी के साथ हर घर से मिठाई की सौंधी-सौंधी महक आनी शुरु हो चुकी है। मिठाई बिना त्योहारों की मिठास अधूरी सी रह जाती है। मिठाई की बात हुई तो बिना मावे का जिक्र हुए ये बात अधूरी ही रह जाएगी। तकरीबन हर मिठाई को बनाने में मावे का इस्तेमाल किया जाता है। त्योहारों में इसी वजह से मावे की डिमांड बढ़ जाती है और इस समय बाजार में मिलावटी मावा भी खूब मिलता है। अगर आप शुद्ध और बिना मिलावट का मावा खाना चाहते है तो अच्छा होगा कि इसे घर पर बनाएं। आइए जानते है कि कैसे घर पर मावा बनाए जाएं।
सामग्री- 1 लीटर फुल क्रीम दूध

इस दिवाली घर पर ही बनाए शुद्ध-देसी मावा
ऐसे बनाएं
- मावा बनाने के लिए सबसे पहले फुल क्रीम दूध लें।
- एक लीटर दूध में लगभग 250 ग्राम मावा बनेगा।
- अब मीडियम आंच पर एक कड़ाही रखें, उसमें 1 लीटर फुल क्रीम दूध डालकर आंच तेज करके उबालें।
- जब दूध में उबाल आ जाए तो आंच मीडियम करके, एक करछी से दूध को लगातार चलाते रहें।
- धीरे-धीरे दूध गाढ़ा होने लगेगा तो इसे लगातार नीचे से खुरचते हुए चलाते रहें, ताकि यह कड़ाही के तेल से लगकर जलने न लगे।
- जब दूध पूरी तरह सूख जाए तो आंच बंद कर दें। मावा बनकर तैयार है, इसे थोड़ा ठंडा होने के बाद एक कटोरे में निकलाकर रख दें।
- फिर इसे मिठाई बनाने के लिए इस्तेमाल करें।
इसके अलावा मावा को कितना गाढ़ा करके सुखाना है, यह पकवान के हिसाब से बनाएं। जैसे यदि गुलाब-जामुन बनाने के लिए चाहिए तो उसे चिकना रखें, लड्डू के लिए सूखा और सख्त बनाएं।

ऐसे जांचे नकली मावा
अगर आप मार्केट से मावा खरीद रहे हैं तो इन तरीकों से आप नकली और असली मावे में फर्क पहचान सकते हैं।

रगड़कर देखें
मावा या खोया को अपने अंगूठे के नाखून पर रगड़ें, अलग यह असली है तो इसमें से घी की महक आएगी और खुशबू देर तक रहेगी, हथेली पर खोया की गोली बनाएं। अगर यह फटने लग जाए तो समझिए मावा नकली है या इसमें मिलावट की गई है।

आयोडीन सोलूशन डालें
2 ग्राम मावा का 5 मिलीलीटर गरम पानी में घोल लें और इसे ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद इसमें आयोडीन सोलूशन डालें। अगर खोया नकली होगा तो इसका रंग नीला हो जाएगा।

चखकर मालूम करें
चखकर भी आप नकली और असली मावे में फर्क मालूम कर सकते हैं। असली मावा चिपचिपा नहीं होता है। चखने पर अगर मावे का स्वाद कसैला आता है तो मावा नकली हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
