Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ज्यादा ईयरफोन-हेडफोन का यूज दिमाग पर डाल सकता है गलत प्रभाव, इन टिप्स से करें कान और सेहत की सुरक्षा

टेक्नोलॉजी ने इंसानों का काम काफी आसान बना दिया है। दिन भर में किसी न किसी गैजेट से घिरे रहते हैं। स्कूल-कॉलेज हो या फिर ऑफिस हर जगह टेक्नोलॉजी के बिना काम होना नामुमकिन हो गया है। ऐसे में हम न सिर्फ अपने काम बल्कि अपने मनोरंजन के लिए भी टेक्नोलॉजी का यूज करते हैं। आपने अक्सर लोगों को बस, मेट्रो, ड्राइव करते हुए, पढ़ते हुए या कोई अन्य काम करते हुए कानों में ईयरफोन या हेडफोन लगाए देखा होगा। दरअसल आज के समय में बच्चों से लेकर बुजुर्ग सभी लोग अपने फोन या लैपटॉप पर फिल्म देखने के लिए गाना सुनने के लिए पूरे-पूरे दिन ईयरफोन लगाए रहते हैं। कई महिलाएं भी कानों में हेडफोन लगाकर गाना सुनते हुए अपने किचन का सारा काम खत्म कर लेती हैं। लेकिन ये हेडफोन और ईयरफोन आपके कानों के साथ आपके हेल्थ को भी नुकसान पहुंचा सकता हैं। आइए जानते हैं हेडफोन से होने वाले नुकसान और इससे बचने के तरीकों के बारे में-
हेडफोन लगाने से होनी वाली समस्याएं
1. कान में दर्द की समस्या
ज्यादा देर तक ईयरफोन और हेडफोन लगाने से आपके कानों में दर्द हो सकता है। लंबे समय तक हेडफोन से गाने सुनने पर लोगों के कान सुन्न हो जाते हैं जो धीरे-धीरे आपके कान को नुकसान पहुंचा सकता है। तेज आवाज में गाने सुनने पर न सिर्फ आपके सुनने की क्षमता कम हो सकती है, बल्कि आपके मेंटल हेल्थ पर भी इसका गलत प्रभाव पड़ सकता है।
2. दिमाग पर गलत प्रभाव
ईयरफोन या हेडफोन से इलेक्ट्रोमैग्नेटिक वेव्स निकलती है जो आपके कानों को नुकसान पहुंचाने के साथ आपके दिमाग के पर भी बुरा प्रभाव डालती हैं।
3. कानों में इंफेक्शन का खतरा
अक्सर हम अपने दोस्तों या भाई-बहनों का ईयरफोन या हेडफोन लेकर यूज करने लगते हैं। ऐसे में ईयरफोन या हेडफोन के स्पंज के जरिए दूसरे के कानों के बैक्टीरिया आपके कान में ट्रांसफर हो जाते हैं, जिससे कानों में इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।
4. बहरापन
एक स्टडी के मुताबिक अगर कोई भी व्यक्ति दो घंटे से ज्यादा हेडफोन या ईयरफोन का इस्तेमाल करता है या फिर बहुत तेज आवाज में गाने सुनता है तो वो बहरेपन का शिकार हो सकता है। हमारे कानों के सुनने की क्षमता सिर्फ 90 डेसिबल होती है जो लगातार गाने सुनने से समय के साथ 40 से 50 डेसिबल तक कम हो जाती है। इस कारण लोगों को कई बार सुनने में समस्या आने लगती है।
कानों को ऐसे रखें सुरक्षित
1. कोशिश करें की आप लंबे समय तक ईयरफोन या हेडफोन का इस्तेमाल करने से बचें।
2. हेडफोन का इस्तेमाल करते हुए कोशिश करें की अपने हेडफोन की आवाज कम ही रखें। ज्यादा तेज आवाज में गाने सुनने से बचने की कोशिश करें।
3. किसी के भी साथ हेडफोन या ईयरफोन शेयर करने से बचने की कोशिश करें। न किसी का हेडफोन लें या किसी को अपना हेडफोन दें। लेकिन फिर भी अगर आप किसी का हेडफोन यूज कर रहे हैं तो उसके स्पंज को क्लिन करके ही यूज करें।
4. कई लोग ईयरफोन को पूरी तरह अपने कानों में घूसाकर गाना सुनते हैं, लेकिन इससे आपके कानों को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए कानों के बाहरी हिस्से पर ही ईयरफोन लगाएं।
5. अक्सर हम लोग लोकल ईयरफोन या हेडफोन का इस्तेमाल करने लगते हैं। आसे में आप कोशिश करें की किसी अच्छी कंपनी का ही ईयरफोन या हेडफोन यूज करें।
6. पूरे दिन कानों में हेडफोन या ईयरफोन लगाने से बचें। कोशिस करें की आप दिन में 1 से 2 घंटे ही हेडफोन का इस्तेमाल करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
