Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
गुटखा खा-खाकर दांत हो गए है गंदे, इन उपायों से फिर से मोतियों सा चमकाएं
यह तो हम सभी जानते हैं कि गुटखा खाना सेहत के लिए हानिकारक लगातार इसके सेवन से दांतों और मसूड़ों को भी नुकसान पहुंचता है। यदि पान-गुटखा खाने से आपके दांत काले हो गए हैं तो इन आसान से उपायों को आजमा कर देखिए। दांतों से तंबाकू के काले निशान को हटाने में मदद मिलेगी। गुटखा, पान, तंबाकू, सिगरेट, शराब आदि दांतों की चमक तो समाप्त कर ही देते हैं, इनकी जड़ों को भी कमजोर करते हैं। इसलिए आज हम आपको एक ऐसे उपाय के बारे में बताने जा रहें हैं। जिसके इस्तेमाल आपके दांत दूध जैसे सफेद हो जायेंगे। तो चलिए जानते हैं इस उपाय के बारे मे विस्तार से।

गुटखा की जगह खाएं माउथ फ्रेशनर
गुटखा-तंबाकू की लत से छुटकारा पाना है, इसके बाद ही कोई भी तरीका आपको इसके सेवन से रोक सकेगा। इसके बाद घर में बना माउथ फ्रेशनर आपकी इस लत से निजात दिलाएगा।

जीभ की सफाई करें
अपने दांतों को चमकाने के लिए दिन में कम से कम दो बार दांतों और अपनी जीभ की सफाई करें। खाना खाने के बाद हमेशा कुल्ला करें। खास तौर पर तब जब आपने गुटखा खाया हो। ऐसे में कुल्ला करते समय उंगली से दांतों को रगड़ते हुए साफ करें। दांतों पर दाग नहीं जमेंगे। इसके बाद हमेशा दांतों की सतह को चिकना रखने की कोशिश करें। ऐसा करने से आपके दांतों को पर गुटखे के दाग नहीं जमेंगे।

गाजर से करें दांतों के दाग-धब्बे दूर
गाजर का दांतों के दाग-धब्बे दूर करने में मदद इसलिए मिलती है क्योंकि गाजर खाने से इसमें मौजूद रेशे दांतों की अच्छे से सफाई कर देते हैं। दांतों को कोनों की गंदगियों को जल्द दूर करने में सहायक होती है।

हल्दी भी करेगी मदद
हल्दी में सरसों का तेल और नमक मिलाकर दांतों पर ब्रश की तरह इस्तेमाल करें। ऐसा करने से दांतों का पीलापन साफ होगा और मजबूती भी आएगी।

बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा भी सिगरेट और गुटखे से दांतों के पीलेपन को दूर भगाने में मददगार साबित होता है। ब्रश करने के बाद बेकिंग सोडा थोड़ा सा लेकर दांतों पर रगड़े ऐसा करने से दांत साफ हो जाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
