Latest Updates
-
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि
जो मछली आप खाने जा रहे हो वो ताजी है या सड़ी हुई, ऐसे करें पहचान
क्या मछली आपके फेवरेट फूड में से एक हैं। क्या आप सुपर मार्केट या नॉर्मल मार्केट से मछली खरीदते हैं? मछली खरीदते वक्त एक ही सवाल दिमाग में आता है कि क्या वो एकदम फ्रेश होगी?
ऐसे में सबसे बड़ी समस्या होती है कि हमें फ्रेश मछली के बारे में कुछ पता नहीं होता है और मार्केट जाकर हम कुछ भी उठा लेते हैं। आपको बता दें कि बासी या पुरानी मछली हमारी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। इसके अलावा इसके स्वाद और पोषक तत्वों में कमी हो सकती है। ऐसे में बासी और ताजी मछली का पहचान करना बहुत ही जरुरी हो गया है। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने भी कुछ समय पहले ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करके इस बारे में जानकारी दी थी जिनकी मदद से आप आसानी से बासी और ताजी मछली की पहचान कर सकते हैं।

1- ईएनटी टेस्ट (ENT Test) करें
मछली की आंखें
आप मछली की आंखें देखकर भी आसानी से ताजी और बासी मछली का पता लग सकते हैं। इसलिए खरीदते समय देखें कि मछली की आंखे चमकीली और साफ है तो वह ताजी है। वहीं अगर मछली की आंखे लाल या फिर सफेद है। तो वह बासी मछली है क्योंकि मछली पकड़े जाने के बाद तनाव में आ जाती है जो आंखें लाल होना एक संकेत है और सफेद आंख वाली मछली बासी मछली का संकेत है।

मछली का पेट
अगर मछली का पेट दबाने में वह फूला हुआ लगता है तो समझ लें कि यह कई दिन पुरानी है।

गलफड़े
अगर मछली के गलफड़े चमकीले लाल रंग के है तो वह ताजी है। वहीं अगर मछली के गलफड़े लाल या फिर काले है तो समझ लें कि वह बासी है।

शल्क
मछली के शरीर में शल्क के छोटे-छोटे पार्ट होते है। इनके चमकदार होने पर मछली ताजी होती हैं और शल्क मुरझाए हुए होने पर ये बासी होती है।

2- दबाकर देखें
आपको बता दें कि एक ताजी मछली रबड़दार, गली और फिसलन वाली होती है। ऐसे में अगर मछली आपके हाथ से फिसल जाए तो समझ लें कि ताजी है। इसके अलावा अगर इसे दबाने में अंदर को न दबें तो समझ लें कि यह ताजी है।

3-सूंघकर देखें
ताजी मछली कभी भी बदबू नहीं मारती है। ऐसे में अगर किसी मछली से बुरी बदबू आ रही है तो जान लें कि यह बासी है।



Click it and Unblock the Notifications
