Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
घर बैठे इन आसान तरीकों से चेक करें थायराइड, ये है बढ़े और कम हुए थायराइड के लक्षण
थाइराइड डिसऑर्डर छोटे से लेकर जानलेवा कैंसर तक हो सकता है। थाइराइड हार्मोन में असंतुलन की वजह से थाइराइड की समस्या हो सकता है। अधिक मात्रा में थायराइड हार्मोन के उत्पादन की वजह से हाइपरथायरायडिज्म नामक स्थिति हो सकती है। अपर्याप्त मात्रा में थायराइड हार्मोन की स्थिति को हाइपोथायरायडिज्म के रूप में जाना जाता है। थाइराइड हार्मोन बॉडी के मेटाबॉलिज्म को रेगुलेट करके खाने को एनर्जी में बदलने का काम करता है। वैसे तो ऐसे कई शारीरिक लक्षण है जिसकी मदद से आप थाइराइड का पता लगा सकते हैं। लेकिन आप चाहे तो घर पर एक साधारण से टेस्ट के जरिए जान सकती है कि कहीं आपको मेडिकल टेस्ट की जरुरत तो नहीं है।

हाइपरथायरायडिज्म (अति सक्रिय थायराइड) के लक्षण क्या हैं?
चिंता
बार-बार मल त्याग
सोने में परेशानी आना
बाहर निकली हुई आंखें
बालों में परिवर्तन - भंगुर, पतले, बालों का झड़ना
दिल की अनियमित धड़कन
मांसपेशियों में कमजोरी
नाखूनों का तेजी से बढ़ना
कांपते हाथ
घटता वजन
पतली त्वचा
पसीना आना

हाइपोथायरायडिज्म (अंडरएक्टिव थायराइड) के लक्षण क्या हैं?
वजन बढ़ना
थकान
ठंड के प्रति संवेदनशीलता में वृद्धि
कब्ज
रूखी त्वचा
सूजा हुआ चेहरा
आवाज में कर्कशता
मांसपेशियों में कमजोरी
ऊंचा रक्त कोलेस्ट्रॉल स्तर
जोड़ों में दर्द, जकड़न या सूजन
बालों का पतला होना
धीमी हृदय गति
अवसाद
सामान्य मासिक धर्म की तुलना में भारी
बिगड़ा हुआ स्मृति

थायराइड जांचने के लिए नेक टेस्ट करें
घर बैठे थाइराइड जांच करने के लिए आप नेक टेस्ट कर सकते हैं। ये थाइराइड चेक का सबसे आसान तरीका है। इस टेस्ट में आपको थायराइड चेक करने के लिए पानी का गिलास ले और शीशे के सामने जाकर पानी का एक घूंट पिंए और गर्दन पीछे करके पानी को गले से नीचे जाते हुए देखें, आपको इस प्रक्रिया को बार-बार करना होगा। अगर पानी नीचे जाते समय आपको लगता है पानी जाने का फ्लो एक जैसा नहीं है या रुक-रुककर पानी गले के नीचे उतर रहा है तो आपको थायराइड होने की अधिक संभावना है।

शरीर के तापमान से मालूम करें
अगर आपको अचानक ज्यादा ठंडा या गर्मी महसूस हो रही है तो ये भी थाइराइड का एक लक्षण होता है। थायराइड डिसऑर्डर के कारण शरीर के टेम्परेचर पर भी असर देखने को मिलता है। अगर आपको भी ऐसा कुछ महसूस हो रहा है तो आपको डॉक्टर को दिखाने की जरुरत है।

वजन से भी चेक कर सकते हैं थायराइड
थाइराइड का वजन से बहुत बड़ा संबंध है क्योंकि अचानक बढ़े हुए या कम वजन से भी आप थाइराइड का मालूम कर सकते हैं। अगर आपका वजन बढ़ रहा है तो आपको हाइपोथायराइड हो सकता है और अगर वजन घट रहा है तो ये ओवरएक्टिव थायराइड का कारण हो सकता है। इसलिए वजन को रेगुलर मॉनिटर कर सकते हो।

हार्ट रेट भी बता देगा थायराइड है या नहीं
हार्ट रेट की सहायता से भी आप थायरायड के बारे में मालूम कर सकती है। अगर आपका हार्ट रेट एक मिनट में 100 बार से ज्यादा धड़क रहा है तो ये आपके अति सक्रिय थायराइड की तरफ इशारा करता है। अगर हार्ट रेट नॉर्मल से भी कम है तो ये अंडरएक्टिव थायराइड की तरफ इशारा करता है। पर ये तरीका थायराइड के बारे में मालूम करना सही नहीं है।



Click it and Unblock the Notifications
