Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
शुगर की है समस्या तो इन 4 तरीकों से करें अश्वगंधा का सेवन
अश्वगंधा को भारतीय जिनसेंग के रूप में जाना जाता है। यह एक बेहद ही उपयोगी आयुर्वेदिक हर्ब है, जिसे अपने औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। खासतौर से, अगर कोई व्यक्ति मधुमेह से पीड़ित है, तो उसके लिए अश्वगंधा का सेवन करना बेहद ही लाभदायी हो सकता है। यह ब्लड शुगर लेवल को सामान्य बनाए रखने के लिए जाना जाता है। हालांकि, अक्सर लोग यह सोचते हैं कि इसे किस तरह लिया जा सकता है। दरअसल, आप इसे कई तरीकों ले सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ब्लड शुगर लेवल को रेग्युलेट करने के लिए अश्वगंधा के सेवन के तरीकों के बारे में बता रहे हैं-

मधुमेह और अश्वगंधा का संबंध
अश्वगंधा एक बेहद ही उपयोगी जड़ी-बूटी है, जो प्रजनन क्षमता बढ़ाने से लेकर उच्च रक्तचाप व तनाव को स्तर को प्रबंधित करने तक आपके कई तरह से काम में आ सकती है। इसे विशेष रूप से यह मधुमेह रोगियों के लिए लाभकारी है। हालांकि, अश्वगंधा मधुमेह, या उच्च रक्त शर्करा के स्तर को ठीक करने में मदद नहीं करता है। लेकिन यह शरीर में इंसुलिन सेंसेटिविटी में सुधार करता है। जिससे ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने में मदद मिल सकती है। हालांकि, इसे एक निर्धारित मात्रा में ही लिया जाना चाहिए। साथ ही, इसका सेवन करने से पहले आयुर्वेदिक डॉक्टर से सलाह लेना आवश्यक है।

बनाएं अश्वगंधा की चाय
अगर आप खाली पेट अश्वगंधा का सेवन करते हैं तो इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है। खाली पेट इसके सेवन के लिए आप अश्वगंधा की चाय बनाकर पी सकते हैं। अश्वगंधा की चाय बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में एक कप पानी डालकर उबाल लें। अब इसमें एक चम्मच अश्वगंधा पाउडर डालकर 10 मिनट उबलने दें। अब इसे एक कप में छान लें और थोड़ा नींबू का रस और स्वादानुसार शहद डालकर मिक्स करें और गरमा-गरम इस चाय का आनंद लें।

तैयार करें अश्वगंधा का दूध
इस दूध को आप रात में सोने से पहले ले सकते हैं। यह ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने के साथ-साथ आपको एक अच्छी नींद भी दिलाएगा। इसे तैयार करने के लिए आप सबसे पहले एक पैन में एक गिलास दूध और आधा गिलास पानी डालकर उबाल लें। अब इसमें 1/2 चम्मच अश्वगंधा पाउडर डालकर 5-7 मिनट उबालें। अब आप इसमें थोड़े से पिसे हुए बादाम और अखरोट मिलाएं और गरमा-गरम सेवन करें।

दवाई के रूप में करें सेवन
आज के समय में मार्केट अश्वगंधा का पाउडर व टैबलेट भी आसानी से अवेलेबल है। ऐसे में अगर आप बेहद ही सिंपल तरीके से इसका सेवन करना चाहते हैं तो आप आधा से एक चम्मच अश्वगंधा का पाउडर या एक टैबलेट को पानी के साथ ले सकते हैं। हालांकि, अगर आप इसे दवाई के रूप में ले रहे हैं तो एक बार डॉक्टर से इस बारे में बात अवश्य करें।

बनाएं खास तरह की ड्रिंक
ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने के लिए अश्वगंधा की मदद से एक खास तरह की ड्रिंक बनाई जा सकती है। यह खास ड्रिंक एनर्जी बूस्टर के रूप में भी काम करती है। आपको बस इतना करना है कि एक छोटी कटोरी में अश्वगंधा, हल्दी, आंवला चूर्ण, गुडुची और हिमालयन पिंक सॉल्ट मिलाएं। अब आप एक पैन में थोड़ा पानी डालकर उसे उबाल लें। अब आप तैयार मिश्रण उसमें डालें। अब इसे उबलने दें और फिर मिश्रण को छान लें। इस ड्रिंक का सेवन करें।
डिस्क्लेमर- यह लेख पाठक की जागरूकता बढ़ाने के लिए लिखा गया है। इसकी कोई मानक खुराक नहीं है और विभिन्न शोधों ने अब तक अलग-अलग मात्रा में खुराक का उपयोग किया है। इसकी मात्रा हर व्यक्ति के लिए अलग हो सकती है। इसलिए, किसी भी मात्रा में खुराक लेने से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श अवश्य करें।



Click it and Unblock the Notifications