Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
HIV पर हुई बड़ी खोज, मालूम चला कैसे शरीर में फैलता है ये खतरनाक वायरस
शरीर में HIV वायरस कैसे फैलता है इस बारे में वैज्ञानिकों ने नई खोज की है। अभी तक इस वायरस से जुड़ी थ्योरी को समझने के लिए टेस्ट ट्यूब की सहायता से स्टडी की जाती थी, लेकिन पहली बार इसे थ्री-डायमेंशनल टिशू-लाइक वातावरण में टेस्ट किया गया। इस तरह का वातावरण मानव शरीर में पाया जाता है, जिससे अब पहली बार यह सामने आ सका है कि आखिर शरीर में सेल्स से कैसे एचआईवी फैलता है।

30 साल से हो रही थी खोज
पिछले 30 साल से इस विषय पर की जा रही खोज में स्पष्ट नहीं हो हुआ था कि शरीर के वातावरण में आखिर एड्स का खतरनाक वायरस एचआईवी फैलता कैसे है। अब तक इसके संबंध में जो भी टेस्ट हुए वह प्लास्टिक ट्यूब्स या फिर प्लेट पर किए गए, जो मानव कोशिकाओं में वायरस की प्रतिक्रिया को नहीं दिखा पाता था।
मानव शरीर के वातावरण में वायरस फैलने की वजह का पता लगाने के लिए वैज्ञानिकों ने इमेज प्रोसेसिंग, थियोरेटिकल, बायोफिजिक्स और मैथेमैटिकल के एक्सपर्ट्स की भी मदद ली। इसके जरिए उन्होंने 3डी वातावरण में सेल्स और वायरस के बर्ताव को स्टडी किया और उसे कंप्यूटर पर बनाया। इससे शरीर के जटिल कोशिका तंत्र में एचआईवी वायरस फैलने के बारे में अहम जानकारियां सामने आईं।
यूं फैलता है वायरस
रिसर्च में सामने आया कि मानव शरीर में मौजूद कोशिकाओं का तंत्र वायरस को सेल से सेल में फैलने के लिए मजबूर करता है। सेल कल्चर का 3डी वातावरण सेल फ्री वायरस से इंफेक्शन को दबाता है, लेकिन ऐसा होने पर वायरस सीधे सेल से संपर्क कर अन्य सेल में फैलने लगता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications