Latest Updates
-
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं
कड़ाके की ठंड में कोल्ड वेव से खुद को रखें सेफ, इन जरूरी बातों को ना करें नजरअंदाज

इस वक्त उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड हो रही है। सूरज देवता के दर्शन नहीं हो रहे हैं। सर्दी की वजह से लोगों में खांसी और जुकाम भी जोर पकड़ चुका है। इन सबके बीच शीत लहर ने अपना कमाल दिखाना शुरू कर दिया है। सर्द हवाओं ने लोगों को घर के अंदर दुबके रहने पर मजबूर किया हुआ है। जो लोग किसी ना किसी वजह से बाहर निकल रहे हैं, उनको ये सर्द हवाएं किसी चुभती हुई सूई से कम नहीं लग रही हैं। शीत लहर की हवा जब शरीर से टकराती है तो हड्डियों में भी तकलीफ हो जाती है। साथ ही हांथ पांव जमने लगते हैं। इस सब वजहों से कई बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए और जोखिम हो जाता है। साथ ही सर्दी की वजह से बुखार और नजला आम हो जाता है। शीत लहर में अपने आप का खास खयाल रखना काफी जरूरी है। आइये जानते हैं कि शीतलहरी में आप खुद को कैसे सुरक्षित रख सकते हैं।

कोल्ड वेव में खुद को कैसे सेफ रखें?
- मौसम विभाग के के वेदर फॉरकास्ट को जरूर चेक करते रहें। वहीं गूगल पर भी मौसम को लेकर हर अपडेट मिल जाती है। कोल्ड वेव के बारें में आप अपडेट लेते रहे। बाहर के टंम्प्रेचर के आधार पर गर्म कपड़े पहन कर निकले। मफलर, शॉल जरूर साथ में लें।
- घर के बाहर निकलना ज्यादा जरूरी है तभी निकलें। साथ ही खाने पीने की चींजे, दवाईयों को स्टॉक कर लें।
- ठंडे पानी से बचें। घर पर भी गर्म पानी का इस्तेमाल करें। गर्मी पानी पीएं।
- घर से बाहर निकलने पर सिर, गर्दन, हाथ और पैर को जरूर ढक कर चलें। मफलर, ग्लर्स, सॉक्स जरूर पहनें।
-गीले कपड़ों में न रहें, ये खतरनाक हो सकता है। इससे आपके शरीर में खून जमने लगेगा। शरीर नीला पड़ सकता है।
-डिहाइड्रेशन से बचें। बॉडी में गर्माहट को बनाए रखने के लिए गर्म पेय पदार्थों चाय, कॉफी, पीते रहें। लेकिन दूध को छोड़कर चाय, कॉफी के ज्यादा इनटेक से बचें।

-हाइपो थर्मिया की स्थिति से बचें। ऐसी स्थिति में बॉडी टेम्परेचर कम होने लगता है। जिसमें शरीर में कंपकंपी आती है।
-आप सही तरीके से बात नहीं कर सकते। थकान महसूस होती है।
-घर में काढ़ा बनाकर पियें, हर्बल टी का सेवन करें।
- मौसमी फलों और सब्जियों का सेवन जरूर करें।
-शरीर को गर्म रखने वाले फूड स्टफ खाएं।
-अपनी इम्यूनिटी पावर को कमजोर ना होने दें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
