Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
बिजी शेड्यूल के कारण मेंटल हेल्थ का हाल हो गया है बेहाल, इन मेडिटेशन तकनीक से दिमाग को करें शांत

बदलते लाइफस्टाइल और बिजी शेड्यूल के कारण लोगों में स्ट्रेस का लेवल काफी बढ़ गया है। जिसका सीधा असर उनके मेंटल हेल्थ पर पड़ता है। काम में और अपने आस-पास के नेगेटिव एनर्जी के कारण हम इतना तनाव महसूस करने लगते हैं कि छोटी-छोटी बातों से गुस्सा आने लगता है। ऐसे में आपको तनाव मुक्त रहने के लिए माइंड को थोड़ा रिलेक्स करने की जरूरत होती है। लेकिन अपने बिजी शेड्यूल के कारण और ऑफिस वर्क लोड की वजह से आप खुद को समय नहीं दे पाते हैं। ऐसे में अपने दिमाग को शांत करने का सबसे बेस्ट ऑप्शन किसी शांत जगह पर बैठकर मेडिटेशन करना है। मेडिटेशन से आप अपने दिमाग को शांत करने के साथ खुद के आस-पास एक पॉजिटिव एनर्जी महसूस कर पाएंगे। मेडिटेशन करते समय सही तरह से फोकस करना और अपने विचार पर कंट्रोल करना बहुत ज्यादा मुश्किल होता है। ऐसे में आज हम इस आर्टिकल के जरिए आपको मेडिटेशन करने के तरीकों और उसके फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसके बाद आप अपने पसंद के मेडिटेशन के तरीके को अपनाकर अपने मेंटल हेल्थ को हेल्दी रख पाएंगे।
1. ट्रान्सेंडैंटल मेडिटेशन
ट्रान्सेंडैंटल मेडिटेशन उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो मेडिटेशन को अच्छे से समझते हैं। ट्रान्सेंडैंटल मेडिटेशन की महर्षि महेश योगी की देन है। इस मेडिटेशन तकनीक से आपका मन शांत रहता है। ट्रान्सेंडैंटल मेडिटेशन एक प्रकार के मौन, मंत्र ध्यान को संदर्भित करता है। इस मेडिटेशन को करने से आपके तनाव और चिंता में कमी आती है, नींद में सुधार होने के साथ अन्य भी कई फायदे होते हैं।
2. फोकस मेडिटेशन
फोकस मेडिटेशन आपको नेचुरल तरीके से फोकस के साथ अपना अटेंशन बढ़ाने में भी मदद मिलती है। फोकस मेडिटेशन में आपको अपने पांचो इंद्रियों पर ध्यान लगाने की जरूरत होती है। इसके साथ ही किसी चीज की मदद से आपको अपने माइंड और सांस पर फोकस करने की जरूरत होती है। फोकस मेडिटेशन करने से आप आप पूरे दिन अपने काम पर ध्यान केंद्रित कर पाते हैं। इतना ही नहीं ये आपके मूड को बूस्ट करने में भी फायदेमंद है। मेडिटेशन आपके मूड को कंट्रोल करने के साथ आपके अंदर गुड हार्मोन को बढ़ाने में मदद मिलती है।
3. माइंडफुलनेस मेडिटेशन
माइंडफुलनेस मेडिटेशन उन लोगों के लिए एक अच्छा ऑप्शन है जो किसी से सीखें बिना खुद ही अपने दिमाग को शांत करने के लिए मेडिटेशन करने हैं। माइंडफुलनेस मेडिटेशन से आपको बस अपने मन के विचारों पर ध्यान देने की जरूरत होती है। माइंडफुलनेस मेडिटेशन से आपको अपने दिमाग को शांत करने में मदद मिलती है। गुस्से पर कंट्रोल रहता है। व्यक्ति के निर्णय लेने की क्षमता में बढ़ोतरी होती है। आप तनाव से दूर रहते हुए खुश रहते हैं।
4. स्पिरिचुअल मेडिटेशन
स्पिरिचुअल मेडिटेशन को आप अपने घर में या अपनी पसंद के किसी भी स्पिरिचुअल स्थान पर कर सकते हैं। इस मेडिटेशन का मोटिव स्पिरिचुअल पॉवर के साथ गहरा संबंध बनाना है। यह एक आसान मेडिटेशन तकनीक है, लेकिन इसके कई फायदे हैं। स्पिरिचुअल मेडिटेशन से आपको मानसिक रूप से शांत होने में मदद मिलती है। इस मेडिटेशन से शारीरिक तनाव भी दूर होती है।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
