Latest Updates
-
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज
सोने से पहले खाएं इस पेड़ के पत्ते, दूर हो जाएंगी स्किन की सारी समस्या
अनार का फल और इसका जूस पीने के फायदों के बारे में तो आपने सुना ही होगा लेकिन क्या इसके पत्तियां खाने के फायदों के बारे में आपने सुना हैं। जी हां, अनार की पत्तियां भी अनार के फल तरह ही काफी फायदेमंद होती हैं। ये स्किन की समस्याओं के साथ ही पेट की समस्या को दूर करती हैं। आइए जानते है अनार की पत्तिय़ों से होने वाले फायदें-

स्किन की झुर्रियां करें दूर
चेहरे पर झुर्रियां पड़ गई हों, स्किन ढीली पड़ गई हो या त्वचा में लचीलापन आ गया हो तो अनार की खूब सारी पत्तियां लें। इस पत्तियों को पीसकर एक किलो रस निकालें लें और इस रस को आधा किलो तिल का तेल मिलाकर धीमी आंच पर पकाएं। पकने के बाद इस तेल से दिन में दो-तीन बार चेहरे की मालिश करें इससे त्वचा का ढीलापन और चेहरे की झुर्रियां दूर करें।

खून की उल्टियां होने पर
जिन लोगों को पीलिया, खून की उल्टियां होती है या फिर डायरिया होती है तो वे अनार की ताजी पत्तियां लेकर उसे सुखाकर पाउडर बन लें। इस पाउडर को 3 ग्राम छाछ के साथ और रात में पानी के साथ लें।

एक्जिमा होने पर
एक्जिमा त्वचा की सबसे घातक बीमारी हैं। इससे ग्रस्त व्यक्ति लगातार खुजली और जलन से परेशान हो जाता है। कई बार तो गंभीर घाव भी हो जाते हैं और शरीर पर लाल चकत्ते पड़ने लगते हैं। इस रोग से छुटकारा पाने के लिए अनार के पत्तों को पीसकर लगा लें। इससे कुछ दिनों में आराम मिलना शुरु हो गया।

भूख बढ़ाने के लिए
भूख बढ़ाने और पाचन समस्याओं के लिए किया जाता है। आजकल खराब जीवन शैली और शारीरिक गतिविधियों के कम होने से बहुत से लोगों को भूख नहीं लगती हैं। भूख बढ़ाने के लिए आपको अनार के पत्तों को सलाद के रुप में इस्तेमाल कर सकते हैं।

पाचन क्रिया बनती है मजबूत
पाचन क्रिया खराब होने पर भोजन पूरी तरह से पचता नहीं हैं, जिसके कारण शरीर को पर्याप्त पोषण नहीं मिल पाता। पाचन क्रिया दुरुस्त रखने के लिए अनार के पत्तों का सेवन करें।

मुंह में होने वाले छालों का इलाज
मौखिक स्वास्थ्य समस्याओं विशेष रूप से छाले का इलाज अनार के पत्ते से कर सकते हैं। अनार के पत्तों में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण मुंह में मौजूद बैक्टीरिया को नष्ट करने में मदद करते हैं। इस तरह से आप अपने मुंह में होने वाले छालों का इलाज करने के लिए अनार के पत्तों से बने जूस का उपयोग कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
