Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
चारकोल टूथपेस्ट दांतों के लिये फ़ायदेमंद है या नुकसानदायक, जानिए यहां
आजकल चारकोल के प्रोडक्ट्स का चलन है। टूथपेस्थ हो या फेसमास्क हर कोई चारकोल प्रोडक्ट्स का यूज़ कर रहा है। इसमें कोई दोराय नहीं है कि ये प्रोडक्ट्स बेहतरीन रिज़ल्ट भी दे रहे हैं। टूथपेस्ट में आजकल कई तरह के एक्टिवेटेड चारकोल आपके दांतों से दाग और प्लैक को कम करके आपके दांतों को सफेद करता है। साथ ही साथ ही आपके मुंह के पीएच में भी संतुलन लाता है और मुंह की बदबू से लड़ने में मदद करता है।
हांलाकि, अगर किसी चीज़ के कई फ़ायदे होते हैं, तो थोड़े बहुत नुकसान भी इसलिये आज बात करते हैं चारकोल टूथपेस्ट की।

क्या होता है चारकोल
ब्यूटी या टूथपेस्ट प्रोडक्ट में सिर्फ चारकोल का इस्तेमाल नहीं होता है बल्कि इसमें एक्टिवेटेड चारकोल का इस्तेमाल किया किया जाता है। एक्टिवेटेड चारकोल एक खास पाउडर होता है, जो लकड़ी, नारियल के खोल और कुछ दूसरे प्राकृतिक तत्वों से मिलाकर बनाया जाता है। इन सभी चीजों को मिलाकर बहुत ज्यादा हीट के बीच ऑक्सीडाइज्ड किया जाता है। ज्यादातर बार चारकोल का इस्तेमाल टॉक्सिन को अब्सॉर्ब करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

क्या ये सुरक्षित है?
2017 में जारी की गई एक रिपोर्ट में डॉक्टर्स से उनके मरीजों को चारकोल टूथपेस्ट यूज़ करने के लिये मना किया था। कहा जाता है कि उस समय तक इसके फ़ायदों के बारे में पुख़्ता सबूत नहीं दिये गये थे।

इससे होने वाले नुकसान क्या हैं?
चारकोल टूथपेस्ट से हमारे दांतों में बहुत ज़्यादा रगड़ लगती है, जिससे कि हमारे इनेमल को नुकसान पहुंचता है। इसके अलावा ज़रूरी जानकारी ये है कि ज़्यादा चारकोल टूथपेस्ट बनाने वाली अधिकतम कंपनियां फ़्लोराइड यूज़ नहीं करती। रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टिवेटेड चारकोल का पहला इस्तेमाल इजिप्ट निवासियों ने कांसा बनाने के लिये किया था। ख़ैर, अगर आप भी चारकोल टूथपेस्ट यूज़ कर रहे हैं, तो थोड़ा संभल कर।



Click it and Unblock the Notifications
