Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
मास्क लगाकर सार्वजनिक जगहों पर किस करना कितना सुरक्षित, एक्सपर्ट्स से जानिए
कोरोना होने पर या इससे ठीक हो जाने के बाद लोगों के मन में सवाल उठता था कि क्या संक्रमण से उबरने के बादकिस या सेक्स करना चाहिए या नहीं? एक्सपर्ट्स ने सलाह भी दी थी कि कोरोना होने या इससे ठीक होने के कुछ दिनों बाद तक किसिंग और सेक्स करने से बचना चाहिए। कम से कम एक महीने तक आपको अपने पार्टनर से दूर रहना चाहिए। विदेशों में कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिसमें कोरोना से ठीक होने के बाद भी पुरुषों के स्पर्म में कोरोनावायरस मिले हैं। लेकिन कोरोना की दूसरी लहर में अब लोग अपने पार्टनर से प्रेम का इजहार करने के लिए एक नया तरीका ढूंढ निकाले हैं। अब लोग मास्क पहनकर एक-दूसरे को किस कर रहे हैं। जी हां, ये ट्रेंड बड़ी तेजी से लोकप्रिय भी हो रहा है!

इस नई प्रवृत्ति को मशहूर सेलिब्रिटी हस्तियां लोकप्रिय बना रही हैं। सेलिब्रिटी एक-दूसरे को मास्क पहनकर किस कर कहे हैं। हाल ही में अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस और डौग इमहौफ अपनी-अपनी फ्लाइट में बैठने से पहले मास्क के साथ एक-दूसरे को किस किया और फिर अपने सफर की ओर बढ़ गए। हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर भी कुछ सेलिब्रेटिज को मास्क के साथ किस करते हुए देखा गया था। क्या एक कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति अपनी प्रेमिका या पत्नी को किस कर सकता है? आइए जानते हैं, एक्सपर्ट्स ने क्या कहा इस बारे में....
खतरनाक है ऐसा करना
दिल्ली स्थित डॉ अनुभा सिंह, स्त्री रोग विशेषज्ञ और शांता फर्टिलिटी सेंटर की चिकित्सा निदेशक कहती हैं, "याद रखें, एक मुखौटा दूसरे व्यक्ति की रक्षा करता है। यह आपके श्वसन बूंदों के प्रसार को सीमित करता है। मास्क के लिए हकीकत में कोविड-19 होने के जोखिम को कम करने के लिए, दोनों लोगों को मास्क पहनना चाहिए। एक पारस्परिक मास्किंग लेकिन यह एक रणनीति नहीं है जो सभी के लिए काम करेगी।''
मास्क कंडोम की तरह हैं जब तक आप सही ढंग से पहनना नहीं जान पाते । और हां, ये 100 प्रतिशत सुरक्षित नहीं हैं । इसलिए किस करते समय बहुत बहुत सावधान रहना होगा। सार्वजनिक तौर पर किस करने पर अगर एक इंसान मास्क नहीं लगाए होगा तो कोविड-19 का खतरा बढ़ जाएगा।
मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की मेडिकल डायरेक्टर और आईवीएफ स्पेशलिस्ट डॉ. शोभा गुप्ता ने समझाया, "यह बहुत खतरनाक है क्योंकि मास्क की बाहरी सतह पर अन्य लोगों का सबसे अधिक वायरस होता है। मास्क के साथ निकट संपर्क जोखिम भरा हो सकता है। इसलिए, मैं आमने-सामने संपर्क या निकटता से बचने की सलाह दूंगी।"
अगर दो नकाबपोश लोग एक-दूसरे को किस करें तो किस तरह की समस्या पैदा होती है? उन्होंने जवाब दिया कि "यह अभी एक संदिग्ध बात है, तुम्हारी नाक पर अपनी सुरक्षा के लिए रखी परत इतनी अच्छी नहीं हो सकती है, क्योंकि वायरस आसानी से एरोसोल से फैलता है। ऐसे में बहुत ही सावधान रहना चाहिए और सार्वजनिक रूप से मास्क लगाकर किस करने से बचना चाहिए।"
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
