Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
रात को सोने से पहले गर्म दूध में मिलाएं 2 बूंद अरंडी का तेल, सुबह तक खुल जाएगा बंद कब्ज का ताला
जब आपको कब्ज़ होता है, तो आपके लिए स्थिति विकट हो जाती है। कब्ज की वजह से मल त्यागने में समस्या होती है और पेट दर्द होने लगता है। कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए लोग कई तरह के उपाय अपनाते है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसा अचूक उपाय बताने जा रहे हैं, जो आपकी कब्जियत को खोलने का काम कर सकता है। रोज रात को गर्मागर्म दूध में दो बूंद अरंडी का तेल डालकर पीने से आपको खूब फायदा मिलेगा।

दर्द में राहत
अरंडी का तेल अपने एंटी-इंफलेमेटरी गुणों के कारण दर्द और सूजन को कम करता है। इस तरह यह आपके गठिया में भी मदद करता है। खासतौर से, अगर कैस्टर ऑयल को दूध के साथ मिलाकर सेवन करते हैं तो दूध में मौजूद कैल्शियम के कारण व्यक्ति की हडि्डयों को अतिरिक्त ताकत मिलती है।

चेहरे के लिए अच्छा है
दूध के साथ जब कैस्टर ऑयल को मिलाकर पीने से चेहरे में चमक आती हैं। दरअसल, दूध के साथ इसे मिलाकर पीने से शरीर से गंदगी बाहर निकलती है और इससे आपकी बेहतर हेल्थ के साथ ग्लोइंग स्किन भी मिलती है। साथ ही चेहरे पर मौजूद किसी भी तरह के पिंपल्स व दाग को दूर करने में भी मदद मिलती है।

पाचन तंत्र बेहतर बनाए
अरंडी का तेल में लैक्सेटिव गुण मौजूद होते है जो कब्ज की समस्या को कम करते है। चूंकि, अरंडी का तेल एक हल्का चिपचिपापन होता है जो आंतों को चिकनाई देता है, इससे डिटॉक्स होता है। जब इसे गर्म दूध या पानी के साथ लिया जाता है तो यह आपके पाचन तंत्र में सुधार करता है और शरीर से मल अपशिष्ट को आसानी से हटाने में मदद करता है।

डॉक्टर से जरुर पूछे
अरंडी के तेल का अधिक मात्रा में उपयोग करने से पेट में ऐंठन हो सकती है। इसलिए जब भी आप कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल करें तो एक बार डायटीशियन से जरुर पूछे।



Click it and Unblock the Notifications
