Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
जहर नहीं फायदेमंद भी होता है मैदा, इस तरह खाएंगे तो शरीर नहीं पहुंचेगा नुकसान
भारत की हर रसोई में मैदा या रिफाइंड फ्लोर (All purpose flour) काफी इस्तेमाल होता है। समोसे - कचोड़ी से लेकर कई स्ट्रीट फूड्स, बेक्ड सामान और डेसर्ट (deserts)के स्वाद को बढ़ाने में इसका उपयोग किया जाता है। हालांकि कहा जाता है कि मैदा आपके हेल्थ के लिए अच्छा नहीं होता है। मैदा ज्यादा खाने से पेट बिगड़ जाता है। अक्सर जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, वे मैदे से बनी हुई चीजें नहीं खाते है। लेकिन क्या आपने सोचा है कि मैदा आपके स्वास्थ्य के लिये अच्छा भी हो सकता है? जी हां आज हम आपको बता रहे हैं किस तरह मैदा खाना फायदेमंद हो सकता है।

गेंहू से ही बनता है मैदा
सबसे पहले आपको बता दें कि मैदा गेहूं से ही बनता है। गेहूं को रिफाइंड कर उसका छिलका हटाकर मैदा बनाया जिससे उसमें से फाइबर खत्म जाता है। फिर इसके बाद इसे benzoyl peroxide ब्लीच किया जाता है जिससे इसको सफेद रंग और टेक्सचर दिया जाता है।

पेट में चिपक सकता है
रोज - रोज मैदा का सेवन करना जरुर हानिकारक हो सकता है। ये बहुत ही महीन होता है, जिससे ये पेट में चिपक जाता है। इस कारण मैदे से कई बीमारियां हो सकती हैं। लेकिन अगर आप कम मात्रा में मैदा का इस्तेमाल करते हैं तो इससे होने वाले नुकसान से हम बच सकते है। हम हम आपको बताते हैं कुछ ऐसी ट्रिक्स (tricks ) जिससे मैदा खाकर भी आपके शरीर को नुकसान नहीं होगा।

न करें फ्राय
मैदा इसलिए भी ज्यादा नुकसान करता है क्योंकि इससे बनने वाली ज्यादातर चीजों को डीप फ्राई (deep fry) किया जाता है। इसको तेल में तलने की बजाय अगर आप एयर-फ्राइंग (air fry), स्टीमिंग (steam) या बॉयल(boil) करेंगे तो ये नुकसान नहीं करेगा। जैसे तले हुए मोमोज की तुलना में स्टीम मोमोज ज्यादा फायदेमंद होते है। जब भी आप मैदा की कोई डिश बनाए उसमें मैदे के साथ कोई हाई फाइबर (high fiber) आटा जैसे गेहूं, सूजी, बाजरा, ज्वार मिला सकते है। समोसे या कचोड़ी बनाते समय आप इसके आटे में अन्य कोई फाइबर युक्त आटा मिला दें। तो ये नुकसान नहीं करेगा।
कैक में जरा सोच समझकर करें इस्तेमाल
बाहर के केक(cake), बिस्कुट(biscuit) और कुकी(cookie) खाने से बेहतर हैं कि आप घर में इन्हें बनाएं और शक्कर की मात्रा कम रखें। मैदा और चीनी एक साथ खाने से आपके शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ता है। साथ ही केक या बिस्कुट बनाते समय मैदा के साथ कोई दूसरा आटा बराबर मात्रा में मिलाकर बनाएं। जैसे आप ओट्स और मैदा मिलाकर एक शानदर ओट्स केक भी बना सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
