Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
प्याज का रस पीने से कम हो जाता है किडनी स्टोन का दर्द, जानें दूसरे फायदे
प्याज का रस के फायदों के बारे में तो आपने सुना ही होगा, हेयरफॉल की समस्या से निजात पाने के लिए लोग प्याज के रस का उपयोग करते है। लेकिन आप जानते हैं कि प्याज के रस में एंटी-एलर्जिक, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-कार्सिनोजेनिक गुण पाए जाते है। इसके सेवन से कई बड़ी से बड़ी बीमारियां काटी जा सकती है। प्यास के रस को नियमित पीने से न सिर्फ ब्लड शुगर को संतुलित किया जा सकता है। ये किडनी स्टोन के दर्द से भी राहत दिलाता है।

पथरी के दर्द में राहत
पथरी की समस्या होने पर प्याज का सेवन काफी असरदार हो सकता है। अगर आपको पथरी की शिकायत है तो प्याज का रस आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। सुबह के समय खाली पेट प्याज का रस पीने से पथरी के दर्द में राहत मिल सकती है।
ब्लड शुगर करता हैं संतुलित
प्याज में एंटी-एलर्जिक, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-कार्सिनोजेनिक गुण पाए जाते हैं। अगर प्याज के रस का सेवन किया जाए, तो इससे ब्लड शुगर भी संतुलित किया जा सकता है।
इम्यूनिटी
कच्चा प्याज खाने से इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है। प्याज में पाए जाने वाले पोषक तत्व इम्यूनिटी को मजबूत बनाने और शरीर को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं।
सर्दी-जुकाम
सर्दी- जुकाम की समस्या होने पर प्याज का इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है। अगर आपको सर्दी-जुकाम की परेशानी रहती है तो प्याज आपके लिए दवा का काम कर सकती है। प्याज को खाने में इस्तेमाल करके सर्दी-जुकाम में आराम मिल सकता है।
जोड़ों का दर्द
जिन लोगों को जोड़ों के दर्द या गठिया की समस्या हैं उन्हें प्याज का इस्तेमाल करना चाहिए। प्याज के रस में सरसों का तेल मिलाकर मालिश करने से जोड़ों के दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
