Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
क्या मधुमेह रोगियों को पीना चाहिए अनार का जूस? जानिए यहां
मधुमेह एक ऐसी स्वास्थ्य समस्या है, जिसमें व्यक्ति को अपनी डाइट को लेकर अतिरिक्त सतर्क होना पड़ता है। हाई शुगरी आइटम्स से लेकर हाई कार्ब फूड तक मधमेह रोगियों के रक्त में शर्करा के स्तर बढ़ा देते हैं। जिससे व्यक्ति को समस्या होती है। अगर डायबिटीज से पीड़ित व्यक्ति अपने खान-पान को लेकर लापरवाही बरतता है, तो इससे उसे कई तरह के दुष्परिणामों का सामना करना पड़ता है। अक्सर विभिन्न तरह के फलों व उनके रस को लेकर भी यह विवाद होता है कि वह डायबिटीज पेशेंट के लिए कितने उचित हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम यह जानने का प्रयास करेंगे कि अनार के रस मधुमेह रोगियों के लिए अच्छा है या नहीं-

मधुमेह क्या है?
मधुमेह एक विकार है जिसमें अग्न्याशय पर्याप्त मात्रा में हार्मोन को स्रावित करने में सक्षम नहीं हो पाता है, जिसके कारण व्यक्ति के शरीर में इंसुलिन कार्य बाधित होता है। जिसके कारण ब्लड सर्कुलेशन में ग्लूकोज या शर्करा का स्तर अनियंत्रित होने लगता है। जिससे व्यक्ति में एनर्जी मेटाबॉलिज्म और गुर्दे की फंक्शनिंग प्रभावित होती है। इससे व्यक्ति को अन्य कई स्वास्थ्य समस्याएं जैसे हद्य संबंधी परेशानियां होने की संभावना भी बढ़ जाती है।
क्या मधुमेह रोगियों के लिए अनार अच्छा है?
ऐसे कई फल होते हैं, जिन्हें मधुमेह रोगी बिना किसी परेशानी के अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। अनार भी इन्हीं में से एक है। अगर मधुमेह रोगी नियमित रूप से अनार का सेवन करते हैं या इसका रस पीते हैं तो उन्हें कई सकारात्मक परिणाम देखने को मिलते हैं। मसलन, टाइप 2 डायबिटीज होने पर व्यक्ति को सूजन की समस्या भी होती है। लेकिन अनार में मौजूद फ्लेवोनोइड एंटीऑक्सिडेंट सूजन को कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा, यह उच्च रक्त शर्करा के कारण होने वाले मांसपेशियों में दर्द और थकान के दर्दनाक लक्षणों को भी कम करने में मददगार है।

हृदय संबंधी जटिलताओं को रोकता है अनार
जिन लोगों को डायबिटीज की शिकायत होती है, उन्हें जल्द ही हृदय संबंधी जटिलताओं का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे में रोजाना एक गिलास अनार के रस का सेवन करने से उन्हें लाभ मिलता है। कई वैज्ञानिक अध्ययनों में मधुमेह के रोगियों में अनार के रस को खराब एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को काफी कम करने के लिए सिद्ध किया गया है। यह उच्च रक्त शर्करा के स्तर से उत्पन्न होने वाली हृदय संबंधी जटिलताओं को रोकता है।
कार्ब्स होता है कम
डायबिटीज के रोगियों को हाई कार्ब फूड से दूरी बनाने की सलाह दी जाती है, क्योंकि यह जल्दी से पच जाते हैं और शुगर में तब्दील हो जाते हैं। जिसके कारण रोगियों का ब्लड शुगर लेवल स्पाइक कर जाता है। लेकिन अनार में कार्ब कंटेंट काफी कम होता है। अनार में 18 का ग्लाइसेमिक लोड मान होता है। ग्लाइसेमिक लोड (जीएल) ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई) के समान होता है। अनार को कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स फल (55 से कम जीआई) माना जाता है और इसलिए यह धीरे-धीरे पचता है। यद्यपि इसमें शर्करा होती है, लेकिन यह फेनोलिक यौगिकों में भी प्रचुर मात्रा में होता है, जो वजन घटाने और फाइबर में सहायता करता है। साथ ही साथ, यह भूख भी को नियंत्रित करता है।
इस तरह करें अनार का सेवन
मधुमेह के लक्षणों को प्रबंधित करने में मदद करने के लिए आप दिन में एक बार सुबह या दोपहर के समय एक गिलास अनार के रस का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा, इसके फल को खाना भी उतना ही लाभदायक है। आप नियमित रूप से इसका सेवन कर सकते हैं, लेकिन फिर भी इसे सीमित मात्रा में ही खाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications