Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
कोरोना वायरस: दाढ़ी भी कर सकती है आपको संक्रमित, जानें कैसे करें बचाव
आप भी स्टाइल के चक्कर में लंबी दाढ़ी-मूंछें रखते है तो कोरोना वायरस के चपेट में आ सकते हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार दाढ़ी मास्क को चेहरे पर ठीक से फिट नहीं होने देती है, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है लेकिन लंबी दाढ़ी रखने के लिए शौकीन लोग मास्क लगाकर भी सुरक्षित नहीं है।
चाहे N-25 रेस्पिरेटर हो या सर्जिकल मास्क, कुछ भी चेहरे को उस तरह से कवर नहीं कर पाता, जो संक्रमण से बचा सकें। साल 2017 में इस संदर्भ में Centers for Disease Control and Prevention (CDC) ने शोध किया था। इसके नतीजे बताते हैं कि चेहरे पर बालों की वजह से मास्क अपना काम ठीक तरह से नहीं कर पाता है।

मास्क क्यों है जरुरी
वायरस नाक के जरिए श्वसन नाल से होते हुए शरीर में पहुंचते हैं और फेफड़ों से होते हुए सारे शरीर में फैल जाते हैं। वहीं मास्क पहनने पर मास्क की परतें हवा के लिए छन्नी का काम करती हैं और फिल्टर होकर हवा हमारी नाक के भीतर पहुंचती है। ये अपेक्षाकृत ज्यादा साफ होती है। वहीं एन95 मास्क की खासियत होती है कि इसमें लीकेज नहीं होती है। यानि सांस लेते वक्त किनारों से हवा नहीं प्रवेश करती है। जो 95% आपको कणों से बचाता है।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट
CDC का मानना है कि चेहरे पर जितने कम बाल होंगे, मास्क उतनी ही अच्छी तरह से फिट हो सकेगा। खासकर N-25 रेस्पिरेटर के मामले में इसकी जरूरत और बढ़ जाती है क्योंकि ज्यादातर लोग इसे लगाने का सही तरीका नहीं जानते हैं जबकि ठीक ढंग से फिट होने पर ये हवा से फैलने वाली लगभग सभी बीमारियों से बचा सकता है। दाढ़ी या मूंछों के साथ मास्क लगाया जाए तो रेस्पिरेटर सील से लीकेज का खतरा एकदम से बढ़ जाता है।

तस्वीर के जरिए समझाया, कैसी हो दाढ़ी
सीडीसी ने इस तस्वीर के जरिए समझाने का प्रयास किया है कि आखिर किस तरह का बियर्ड स्टाइल इंसान के लिए खतरनाक हो सकता है। क्लीन शेव के अलावा सिर्फ मूछें रखने वालों के चेहरे पर ही मास्क ज्यादा सही फिट हो पाता है। CDC ने दाढ़ी-मूंछें रखने के शौकीनों के लिए 12 अलग-अलग तरह की स्टाइल भी सुझाई हैं. इसके सुझाए तरीकों में clean shaven, soul patch, side whiskers, pencil, toothbrush, lampshade, Zorro, Zappa, walrus, painter's brush, Chevron और handlebar स्टाइल शामिल हैं।

नाखून से भी हो सकते हैं संक्रमित
वही एक यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों के मुताबिक इनफेक्लिशस स्पेशलिस्ट व एलर्जी स्पेशलिस्ट ने कुछ समय़ पहले बताया था कि इंसान के नाखून उसके लिए कितने खतरनाक हो सकते हैं। दरअसल, हमारे नाखूनों के बीच बैक्टीरिया वायरस, मैल या कचरा बड़ी सरलता से जमा हो जाता है व जब कोई अपने दांत चबाता है तो ये सब चीजें शरीर में बड़ी सरलता से पहुंच जाती हैं. इस कारण से यह कहा जाता है कि कोरोना वायरस से बचने के लिए हाईजीन का पूरा ख्याल रखना जरूरी है।



Click it and Unblock the Notifications
