Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
गर्मियों में ज्यादा नींबू पानी पीना भी हो सकता है खतरनाक, जानें साइडइफेक्ट
गर्मी से बचने के लिए नींबू पानी सबसे सरल उपायों में से एक है। तेज गर्मी में शरीर को ठंडक और ताजगी देने के साथ यह पाचन को ठीक रखने में सहायक है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को कई प्रकार के नुकसान होने भी शुरू हो जाते है।

इस बार गर्मियों में ज्यादा नींबू पानी पीने से पहले आप भी इससे होने वाले नुकसानों के बारे में जान लीजिए। साथ ही यह भी जानिए कि एक दिन में कितने गिलास का सेवन करना चाहिए?

दांतो को हो सकता है नुकसान
दिन में बहुत ज्यादा मात्रा में नींबू पानी पीने से आपके दांतो को नुकसान हो सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक नींबू में एसिडिक एसिड पाई जाती है। इसका बहुत ज्यादा सेवन दां���ों की ऊपरी परत को क्षति पहुंचा सकती है। इस बारे में साल 2015 में अमेरिकन डेंटल एसोसिएशन ने एक रिपोर्ट भी पेश की थी जिसमें नींबू पानी को स्ट्रॉ से पीने की सलाह दी गई थी। विशेषज्ञों का कहना था कि इस तरह से पीने से दांतो से इसका सीधा संपर्क नहीं होता है।

मुंह में हो सकते हैं छाले
विशेषज्ञों ने अध्ययन के दौरान पाया कि नींबू में पाया जाने वाले साइट्रिक एसिड के कारण मुंह के अंदुरूनी परत को क्षति पहुंच सकती है। इसके अलावा यह बार -बार छाले होने का कारण भी बन सकता है। ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करने से मसूड़ों को भी नुकसान हो सकता है।

मिचली हो सकती है
ज्यादा मात्रा में नींबू पानी पीने के कारण आपको मिचली की भी शिकायत हो सकती है। नींबू में विटामिन सी पाई जाती है। पेट में इस विटामिन की मात्रा अधिक होने से अम्लों का स्राव भी बढ़ने लगता है इसकी वजह से लोगों को मिचली की शिकायत हो सकती है।

कितनी मात्रा में नींबू पानी का सेवन सही है?
विशेषज्ञों की मानें तो एक दिन में दो नींबू से अधिक का सेवन नहीं करना चाहिए। नींबू पानी पाने के बाद साफ पानी से कुल्ला जरूर कर लें जिससे दांतों में इसका अवशोषण ज्यादा न होने पाए।



Click it and Unblock the Notifications
