Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
कटहल के बीज क्या जहरीले होते हैं, जानिए इन्हें कैसे खाएं
कटहल की सब्जी तकरीबन हर किसी को खाना पसंद होता है। लेकिन क्या आप सिर्फ कटहल के गूदे का इस्तेमाल करते हैं और उसके बीज फेंक देते हैं? तो फिर यकीनन आपको इस बात का बिल्कुल अंदाज़ा नहीं की कटहल के बीज से आपको कितने स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं। कटहल के बीजों में घुलनशील और अघुलनशील दोनों तरह के फाइबर होते हैं, इसलिए ये पेट के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। कब्ज के रोगियों को कटहल के बीज खाने चाहिए। इन्हें उबालकर या भूनकर खाया जा सकता है। ये आपको इस तरह के लाभ पहुंचा सकते हैं:-

1. स्टार्च का स्रोत
कटहल के बीज में काफी मात्रा में स्टार्च पाया जाता है, जिस वजह से वो ऊर्जा का अच्छा स्रोत हैं। एक कटोरी कटहल के बीज आपको दिनभर के लिए ऊर्जावान रख सकते हैं।

2. हाई फाइबर
वज़न कम कर रहे हैं तो कटहल के बीज आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होंगे। इसमें डायटरी फाइबर और बहुत कम कैलोरी होती है जो वज़न घटाने वालों के लिए आदर्श है। इससे ब्लड कॉलेस्ट्रॉल लेवल भी कंट्रोल में रहता है जिससे कि दिल की बीमारियों का जोखिम कम होता है।

3. ट्रांस मिनरल्स
कटहल के बीज में मैग्नीज़ और मैग्नीशियम जैसे ट्रांस मिनरल्स काफी मात्रा में होते हैं। दोनों हड्डियों की मज़बूती के लिए ज़रूरी हैं। मैग्नीशियम शरीर में कैल्शियम के अवशोषण में मदद करता है। वहीं मैग्नीज़ संयोजक ऊतकों (connective tissues) के निर्माण और ब्लड क्लॉटिंग फंक्शन को नियमित करने में मदद करता है।

क्या जहरीले हो सकते हैं कटहल के बीज?
अगर आप कुछ खास दवाएं खाते हैं, तो कहटल के बीजों के कारण आपके शरीर से अधिक मात्रा में खून निकल सकता है। ये दवाएं जैसे- एस्पिरिन, आईबूप्रोफेन, नैपरोक्सेन, प्लेटलेट्स घटाने वाली दवाएं, खून पतला करने वाली दवाएं आदि।
कच्चे कहटल के बीजों में कुछ ऐसे तत्व भी होते हैं, जो शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं, जैसे- टैनिस (tannins) ट्राइप्सिन (trypsin) आदि। ये तत्व आपके शरीर में कुछ खास पोषक तत्वों को अवशोषित होने से रोकते हैं और पाचन को खराब कर सकते हैं। इसलिए कटहल के बीजों को कच्चा खाने से आपको बचना चाहिए।
हालांकि अगर आप कटहल के बीजों को उबाल लेते हैं या आग पर भून लेते हैं, तो ये एंटीन्यूट्रिएंट्स खत्म हो जाते हैं और फिर आपको कटहल के बीजों को खाने से कोई नुकसान नहीं होगा।



Click it and Unblock the Notifications
