Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
Japanese Secret: जापानी कॉन्सेप्ट जो आपकी लाइफ को बदलने में करता है मदद
जापान दुनिया का एक ऐसा देश है, जहां पर आज भी पुरानी संस्कृति और उनकी पंरपराओं की जड़ें जमी हुई हैं। जापान के लोगों का जीने का अपना अलग तरीका है, एक उद्देश्य होता है। जापान में लाइफ के साथ बैलेंस बनाकर लोग चलते हैं। इसके लिए उनके कुछ रूल्स और कॉन्सेप्ट है, जिसको वो फॉलो करते हैं। इसलिए जापानी लोगों का जीवन काल भी लंबा होता है। वो अपने जीने की कला और दर्शन के माध्यम से अपने व्यक्तित्व के विकास पर काम करते हैं।
आज का जो वक्त चल रहा है, कहा जा सकता है कि लोगों के लिए काफी कठिन है। लाखों लोगों की नौकरियां जा रही हैं, नई-नई प्रकार की बीमारियों से लोग परेशान है। मेंटल स्ट्रेस, डिप्रेशन के कारण लोग खुद से हारें जा रहे हैं। लेकिन अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए आप जापानी कॉन्सेप्ट को फॉलो करके जीवन को बेहतर बनाने में खुद की हेल्प कर सकते हैं।
तो, यहां जापानी संस्कृति के कुछ कॉन्सेप्ट बताए जा रहे हैं, जिनको आप अपनी लाइफ स्टाइल में उतार में अपने आप को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं।

Japanese Secret: इकिगई
खुद की खोज करना या इस दुनिया में खुद के आने की वजह जानें। "इकिगई" का जापानी कॉन्सेप्ट का मतलब है कि अपने उद्देश्य को जानना। और उसका इस्तेमाल करना। अपने डेली रूटीन से हटकर कुछ ऐसा होना चाहिए जिसके बारे में आप जुनून से भर जाएं और जो आपके लिए अच्छा हो।

Japanese Secret: वबी-सबी
अपनी खामियों को जानों और उनको गले लगाओ। यहां पर कुछ भी सदैव के लिए नहीं है। कुछ भी पूरी तरह से पूर्ण नहीं है। अपनी खामियों को एक्सेप्ट करना सीखें, साथ में दूसरों की गलतियों और खामियों को भी स्वीकार करना जानें। अपूर्णता में भी पूर्णता देखें, उसकी सुंदरता को देखें। ये आपको खुद से जोड़नें में मदद करता है।

Japanese Secret:शिकिता गा नै
स्वीकार करो और जाने दो। जीवन में कुछ चीजें और सिचुएशन आपके सामने आती हैं, जो आपके कंट्रोल के बाहर होती हैं। इस फैक्ट को स्वीकार करना सीखें, और ये भी समझे की इसको आप बदल नहीं सकते हैं। इन सब को छोड़कर लाइफ में आगे बढ़ो।

Japanese Secret: गमन
मुश्किल वक्त में सम्मान बनाकर रखें। ऐसे समय को अपनी फिलिंग्स को कंट्रोल करना सीखें और उसमे परिपक्वता लेकर आएं। इसके साथ ही सेल्फ-कंट्रोल सबसे अहम है। लोगों में धैर्य, सहनशीलता होनी चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
