Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Ramsay Hunt Syndrome: जस्टिन बीबर को हुई ये बीमारी, आंखें भी नहीं झपका पा रहे हैं, जानें इस बीमारी के बारे में
हॉलीवुड के फेमस सिंगर और ग्लोबल आइकन जस्टिन बीबर ने हाल ही में अपने शोज कैंसिल कर दिए थे, जिससे उनके फैंस काफी नाराज हो गए थे। शोज कैंसिल करने के वजह का खुलासा करते हुए उन्होंने इंस्टाग्राम में एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने बताया हैं कि वो रामसे हंट सिंड्रोम नाम की बीमारी से जूझ रहे हैं। इस बीमारी की वजह से उनके आधे चेहरे पर पैरालिसिस हो गया है। जिसे आरएचएस (RHS) के नाम से भी पुकारा जाता है। आइए जानते हैं इस बीमारी के बारे में डिटेल में।

क्या है रामसे हंट सिंड्रोम
एक दुर्लभ तंत्रिका संबंधी बीमारी है। इसमें कान के आसपास, चेहरे पर या मुंह पर दर्दनाक चकत्ते निकल आते हैं। रामसे हंट सिंड्रोम तब होता है, जब दाद या चकत्ते कान के पास की चेहरे की नसों को प्रभावित करता है। यह स्थिति हर्पीज जोस्टर ओटिकस नाम के वायरस के वजह से होती है। सामान्य वैरीसेला-जोस्टर वायरस चिकन पॉक्स का भी कारण बनता है, जो बच्चों में सबसे कॉमन होता है। इससे कान में बहरेपन की गंभीर समस्या भी हो सकती है।

लक्षण
आमतौर पर ये सिंड्रोम होने पर दाने और लकवा एक ही समय में होता है। कभी-कभी ये एक-दूसरे से पहले और बाद में भी होता है। अगर आपको कान में दर्द हो रहा है या बजने की आवाज आ रहे है। एक आंख बंद करने में दिक्कत हो रही है। चक्कर आ रहे हैं। मुंह के स्वाद में बदलाव आना, मुंह सूखना और आंखें सूखना।

ये कहा वीडियो में
वीडियो में जस्टिन ने बताया है कि पैरालाइज्ड होने के कारण उनके चेहरे का एक हिस्सा काम नहीं कर रहा है। वह अपनी पलकें झपक नहीं पा रहे हैं। सिंगर फैंस को यह भी जानकारी दी है कि वो अपने आगे के कॉन्सर्ट के शोज कैंसिल कर रहे हैं और कुछ दिनों की छुट्टी ले रहे हैं, ताकि खुद को आराम दे सकें।



Click it and Unblock the Notifications
