Latest Updates
-
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व
Kashmiri garlic: आम लहसुन से काफी ताकतवर होता है कश्मीरी लहसुन, जानें इसके सेवन के फायदे
सभी आम घरों में लहसुन का इस्तेमाल स्वाद में जायका बढ़ाने के लिए किया जाता है। लेकिन कभी आपने कश्मीरी लहसुन का सेवन किया है। कश्मीरी लहसुन को पहाड़ी लहसुन, हिमालयन लहसुन, क्लोव गार्लिक या स्नो गार्लिक के नाम से भी जाना जाता है। कश्मीरी लहसुन दुनिया में पाए जाने वाले सभी लहसुन से 7 गुना अधिक शक्तिशाली माना जाता है और इसमें तमाम औषधीय गुण भी होते हैं। कश्मीरी लहसुन का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। आइये जानते हैं इससे होने वाले फायदों के बारे में।

ये गुण पाए जाते है
कश्मीरी लहसुन जिसे पहाड़ी लहसुन के नाम से ही जाना जाता है, कश्मीरी लहसुन में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो शरीर के लिए लाभदायक होते हैं । जानिए इसमें मौजूद पोषक तत्वों के बारे में -
मैंगनीज
विटामिन बी1
तांबा
सेलेनियम
फास्फोरस
विटामिन बी6
विटामिन सी
एलिन और एलिनेज एंजाइम

हार्ट के लिए है फायदेमंद
कश्मीरी लहसुन शरीर में एलडीएल कोलेस्ट्रोल को कम करता है, साथ ही ट्राइग्लिसराइड को भी 20% तक कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। एक्सपर्ट के अनुसार इसके सेवन से ब्लड क्लोट का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। यह हार्ट हेल्थ के लिए बहुत ही फायदेमंद है।

सर्दी-जुकाम होंगे दूर
कश्मीरी लहसुन से सर्दी खांसी का इलाज भी किया जाता है। जो लोग नियमित रूप से कश्मीरी लहसुन का सेवन करते हैं, उनमें सर्दी और खांसी जैसी समस्याएं 50% तक कम हो जाती हैं।

कैंसर का खतरा टालता है
यूनिवर्सिटी आफ नॉर्थ कैरोलिना के शोध में पाया गया है कि जो लोग कश्मीरी लहसुन का सेवन करते हैं, उनमें कैंसर होने की संभावना 66% तक घट जाती है। ये सामान्य आम लहसुन के मुकाबले ज्यादा पॉवरफुल है।

कोलेस्ट्रॉल लेवल को करे कम
कश्मीरी लहसुन कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से रोकता है और उसे कंट्रोल करता है। जो लोग कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या से परेशान है वह इसका सेवन कर सकते हैं। इसकी अधिक मात्रा का सेवन ना करें यह गर्म होता है।

हड्डियों को करें मजबूत
कश्मीरी लहसुन के रोजाना सेवन से आपकी हड्डियों की समस्या दूर हो जाएगी। जोड़ों में दर्द, या फिर हड्डियां कमजोर है आदि के लिए कश्मीरी लहसुन काफी फायदेमंद होता है।



Click it and Unblock the Notifications