Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
आज से ही बदलें इन बुरी आदतों को, वरना किडनी फेलियर की हो सकती है जिम्मेदार
किडनी हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है। खून साफ करना, हार्मोन बनाना, यूरीन बनाना, टॉक्सिन्स निकालना और एसिड का संतुलन बनाए रखने और मिनरल एब्जॉर्व करने जैसे सारे जरूरी काम किडनी करती है। इसलिए एक स्वस्थ शरीर के लिए किडनी का ठीक होना बेहद जरूरी है। लेकिन जब इस पर जरूरत से ज्यारदा प्रेशर पड़ता है तो कई बार इसके फेल होना का खतरा बढ़ जाता है। यहां हम उन आदतों के बारे में बताने जा रहे है, जिनसे किडनी को न सिर्फ नुकसान पहुंचता है, बल्कि उसके फेलियर होने के चांसेज भी बढ़ जाते हैं।

इन आदतों से खराब हो सकती है किडनी
1. खराब आहार:
बहुत अधिक प्रोसेसड फूड, ट्रांस और सेचुरेटेड फैट से भरा हुआ खाना हमारे शरीर पर बहुत बुरा असर दिखाता है, इससे धीरे-धीरे किडनी फेलियर का खतरा बढ़ सकता है।
2. कम पानी पीना:
अगर आप भी कम पानी पीते हैं तो ये आदत जल्द से जल्द सुधार लें। बल्कि आपको दिन भर में कम से कम 15 गिलास पानी पीना ही चाहिए, क्योंकि किडनी का फंक्शन पानी पीने पर काफी हद तक निर्भर करता है। ऐसे में अगर आप कम पानी पीते हैं तो किडनी पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है, क्योंकि खून साफ करने और खराब चीजों को शरीर से अलग करने में पानी की बड़ी भूमिका होती है और यह काम किडनी करती है।
3 . ज्यादा नमक का सेवन करना:
अगर आप भी जरूरत से ज्यादा नमक खाते हैं तो ये आदत आज से ही बदल लीजिए, क्योंकि अधिक नमक लेने से शरीर में सोडियम बढ़ता है, जिससे ब्लड प्रेशर प्रभावित होता है और इससे किडनी पर भी गहरा असर पड़ता है। डॉक्टर की सलाह मानें तो, दिन में 5 ग्राम से अधिक नमक का सेवन न करें।

4. हाई ब्लड शुगर लेवल :
अत्यधिक डायबिटीज बढ़ने के कारण भी किडनी खराब होने की समस्याएं काफी हद तक बढ़ जाती है। यह हमारे शरीर के महत्वपूर्ण अंगों को भी प्रभावित कर सकती है। बल्कि समय के साथ, सर्वाइव करने के लिए डायलिसिस से भी गुजरना पड़ सकता है।
5. बिना सोचे-समझे दवा खाना:
बहुत सी गोलियां खाने या बिना सोचे-समझे सिरप पीने से भी किडनी पर असर पड़ सकता है। बल्कि कई लोग थोड़ा भी दर्द होने पर पेनकिलर खा लेते हैं, जो शरीर और किडनी के लिए बहुत ही नुकसानदेह है। ये आदत आपकी किडनी को खराब तक कर सकती है। ऐसे में डॉक्टर की सलाह के बिना दवाओं की खरीद से बचें।
6. ज्यादा देर तक यूरिन रोकना
कई लोग लंबे समयं तक पेशाब रोककर रखते हैं। ऐसा करने पर मूत्राशय कई घंटों तक मूत्र से भरा रहता है और काफी देर तक उसे रोके रहने की वजह से आगे चलकर यह किडनी को भारी नुकसान पहुंचाता है।

किडनी खराब होने लक्षण
1. यूरिन की मात्रा कम-ज्यादा होना.
2. यूरिन के दौरान जलन होना या दर्द होना.
3. रात के समय ब्लडप्रेशर कम या ज्यादा होना.
4. किडनी वाली जगह पर दर्द महसूस होना.
5. पैरों में सूजन आना, थकान महसूस होना.
6. पीठ में दर्द, यूरिन के रास्ते कभी-कभी खून आना.



Click it and Unblock the Notifications
