Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन
क्या भीड़ में भी मच्छर सिर्फ आपको काटते है, तो ये हो सकती है वजह
क्या आपके पास भी मच्छर चुंबक की तरह खींचे चले आते है, क्या कई लोगों की भीड़ में मच्छर सिर्फ आपको काटते है। अगर आपका जवाब हां है तो आपको बतादें कि मच्छरों के आपके प्रति एट्रेक्ट होने का एक कारण आपकी डाइट भी हो सकती है। जी हां, एक रिसर्च में ये बात सामने आई है कि आपकी डाइट मच्छरों को आपकी तरफ आकर्षित करने में बड़ा रोल प्ले करती है। आइए जानते है कैसे-
आमतौर पर, हममें से अधिकांश लोगों को मच्छर के काटने पर हल्की-सी झुंझलाहट और खुजली होती है। लेकिन कुछ लोगों को मच्छर जिस जगह पर काटता है वहां सूजन आ जाती है। जिसके पीछे का कारण काफी हद तक उनकी लो इम्यूनिटी या सेंसटिविटी है। वैसे आपको ये बात जानकर आश्चर्य होगा कि इंसान के कपड़े के रंग और शरीर के तापमान के अलावा, उसकी सांस और स्किन से आने वाली गंध ही मच्छरों को काटने के लिए प्रेरित करती है। चूंकि आप जो खाते हैं और पीते हैं वह आपके रिस्पिरेशन और स्किल माइक्रोबायोम को प्रभावित कर सकता है, ऐसे में आपका ये खानपान कीड़ों को आपकी ओर अधिक आकर्षित कर सकता है।

किनसे मच्छर होते है आकर्षित
मानव शरीर 350 से अधिक विभिन्न वाष्पशील कार्बनिक यौगिकों का उत्पादन करता है। इन VOCs में से मच्छर कुछ की ओर अधिक आकर्षित होते हैं और दूसरों की ओर आकर्षित नहीं होते हैं। मच्छरों को आकर्षित करने वाले कुछ वीओसी में कार्बन डाइऑक्साइड, लैक्टिक एसिड, एसीटोन, अमोनिया और अन्य मानव-उत्पादित कार्बनिक यौगिक शामिल हैं। यहां हम आपको उन चीजों के बारे में बताने वाले है, जिनके सेवन से मच्छर आपकी ओर आकर्षित होते है।

एल्कोहल
कुछ रिसर्च से ये पता चलता है कि शराब पीने से मच्छरों को आकर्षित करने वाले शारीरिक वीओसी बढ़ सकते हैं। इस पर अमेरिका में एक रिसर्च की गई। जिसमें रिसर्चस ने 13 पार्टिसिपेंट के बीयर पीने से पहले और बाद के बायोमार्कर को मापा। जिसमें ये बात सामने आई कि बीयर पीने के बाद व्यक्तियों पर मच्छर ज्यादा उमड़ने लगे। रिसर्चस का ये मानना है कि बीयर और संभवतः सभी तरह का एल्कोहल शरीर के तापमान को बढ़ाकर और शराब पीने के बाद शरीर में वीओसी को बदलकर आकर्षण बढ़ाता है। इसलिए ये जरूरी है कि मच्छर की बाइट से बचने के लिए एल्कोहल से दूरी बना ली जाए।

कॉफी और कैफीन
पैरासिटोलॉजी और वेक्टर-बोर्न डिज़ीज में हाल ही हुई रिसर्च में ये बताया गया है, कि कैफीन एक ऐसा पदार्थ है जिसे स्किन पर पहचाना जा सकता है, और यह मच्छरों के प्रति आकर्षण बढ़ाता है। इसके अलावा अन्य अत्यधिक सुगंधित पेय पदार्थों के सेवन से भी मच्छरों का आकर्षण बढ़ने की संभावना है। और बात करें कैफीन की तो, ये मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है जिससे टेम्परेचर बढता है और जैसा कि ये बात सभी जानते है कि मच्छर गर्म शरीर के प्रति अधिक आकर्षित होते हैं। तो अगर आप चाहते है कि, जब आप बाहर जाए तो मच्छर आपके आसपास ना भिनभिनाए तो बाहर जाने से पहले कॉफी, अन्य तेज खुश्बू वाले ड्रिंक और कैफीनयुक्त चीजों का सेवन कम करें। यकीन मानिए, इससे मच्छरों का आपके प्रति आकर्षण कम करने में मदद मिलेगी।

कम कार्ब वाली डाइट
चूंकि कीटोजेनेसिस कीटोन्स बर्न करने के लिए एसीटोन का उत्पादन करता है, ताकि आपको एनर्जी मिलती रहें। लेकिन अगर आप लो-कार्ब डाइट लेते हैं तो मच्छर के आपकी तरफ आकर्षित होने की संभावना काफी हद तक बढ़ सकती है। हालांकि, कीटो डाइट जैसी कोई चीज आजमाने से पहले आपको हमेशा डॉक्टर से बात करनी चाहिए, क्योंकि यह हर किसी के लिए नहीं है।
इस बात को सभी अच्छे से जानते है कि मच्छर वहीं ज्यादा बैठते है जहां गंदगी होती है। इसलिए ये जरूरी है कि अपनी स्किन को हर हाल में क्लीन रखा जाए। खासकर जिन्हें पसीना ज्यादा आता है, उन्हें वर्कआउट या बाहर से घर आने के बाद शॉवर ले लेना चाहिए। ताकि किसी तरह की कोई धूल या गंदगी आपकी स्किन पर जमा हो तो वो साफ हो जाए। और मच्छरों को आपके करीब आने का मौका नहीं मिल पाए।



Click it and Unblock the Notifications
