Latest Updates
-
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय
गर्मियों में जरुर खाएं ककड़ी, होंगे फायदे ही फायदे
गर्मी के दिनों में ककड़ी का सेवन लोग अधिक करते हैं। गर्मियों में हरी-भरी और कुरकुरी ककड़ी आमतौर पर सलाद का हिस्सा बन जाती है। ये खीरा प्रजाति की ककड़ी अपने मधुर स्वाद और ठंडी तासीर के कारण गर्मी से राहत भी पहुंचाती है। ककड़ी में 90 प्रतिशत जल तत्व, फाइबर, विटामिन, कैल्शियम, आयोडीन, पोटैशियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम जैसे खनिज प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसका सेवन कच्ची अवस्था में ही किया जाता है। जिससे यह कई रोगों से बचाव करती है। ककड़ी स्वास्थ्यवर्धक होने के साथ ही रोगनाशक भी है। आइये जानते हैं। ककड़ी खाने के फायदे।

पाचन रखे सही
गर्मी के मौसम में सेवन पेट संबंधी रोगों से छुटकारा दिलाने के साथ ही पाचन शक्ति भी बढ़ाता है। ककड़ी का सेवन पित्त दोष से पैदा होने वाली बीमारियों को दूर करने में सहायक है। और इसके नियमित सेवन से पाचन तंत्र को सुचारू रूप से चलाने में मदद मिलती है, जिससे कब्ज, एसिडिटी, सीने में जलन, गेस्ट्रो जैसी पेट संबंधी समस्याएं कम होती हैं।

पानी की कमी को ब्रेन दूर
गर्मियों में इसके नियमित सेवन से शरीर में पानी की कमी नहीं हो पाती और डीहाइड्रेशन से बचाव होता है। ककड़ी में खीरे की अपेक्षा जल की मात्रा ज्यादा होती है। यह शरीर से गंदगी को बाहर निकालती है। इस मौसम में खीरे, खरबूजे और तरबूज के सेवन से भी पानी की कमी दूर होती है। अधिक प्यास लगने पर आधा कप ककड़ी के रस में थोड़ी-सी चीनी मिलाकर पीना लाभदायक है।

गर्मी करे दूर
ककड़ी के बीजों में गर्मी दूर करने वाले गुण पाए जाते हैं। इनके सेवन से चिड़चिड़ापन, बौखलाहट, गुस्सा आने जैसी मानसिक परेशानियां भी दूर होती हैं। शरीर को कूल रखने के लिए इसके बीज का ठंडाई में इस्तेमाल करना फायदेमंद होता है। ककड़ी का रायता तेज गर्मी या लू की मार से बचाने में सहायक होता है।

डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल करें नियंत्रित
ककड़ी में मौजूद मिनरल्स शरीर में इंसुलिन का स्तर नियंत्रित रखते हैं। ककड़ी के सेवन से डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा सामान्य रहती हैं। साथ ही ककड़ी में स्टीरॉल भी पाया जाता है जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कम करता है।

मजबूत होते हैं बाल
इसका नियमित रूप से सेवन करने से बाल जल्दी बढ़ते हैं। इसमें सिलिकॉन और सल्फर की मात्रा अधिक होती है, जो बालों की लंबाई बढ़ाने में मदद करते हैं। ककड़ी के जूस में गाजर और पालक का जूस मिलाकर पिएं। बाल जल्दी बढ़ेंगे। इसके रस से बालों को धोने से बाल सॉफ्ट और शाइनी होते हैं।

मोटापा गायब करने में मददगार
यदि आपको ज्यादा भूख लगती है और आपका वजन दिन पर दिन बढ़ रहा है। फाइबर और पानी से भरपूर ककड़ी वजन कम करने में भी सहायक है। दूसरे स्नैक्स की अपेक्षा ककड़ी का सेवन अधिक देर तक पेट के भरे होने का एहसास कराता है।जबकि कैलोरी की मात्रा इसमें नहीं होती। इसके सेवन से वजन नियंत्रित रहेगा।



Click it and Unblock the Notifications
