Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
मल्टीविटामिन्स लेने से सेहत को मिलेंगे ये बेमिसाल लाभ
शरीर को सेहतमंद बनाए रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्वों को लेना आवश्यक होता है। लेकिन फिर भी कई बार खाने से हमें वह पर्याप्त पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं। ऐसे में जरूरत होती है मल्टीविटामिन लेने की। ये मल्टीविटामिन आपके इम्युन सिस्टम को मजबूत बनाने के साथ-साथ शरीर की कार्यप्रणाली को अधिक बेहतर तरीके से काम करने में मदद करते हैं। मल्टीविटामिन के सेवन से आपको एक या दो नहीं, बल्कि कई बेमिसाल लाभ मिल सकते हैं। मल्टीविटामिन आपके शरीर की पोषक तत्वों की कमी को दूर करके अधिक हेल्दी बनाते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको मल्टीविटामिन से मिलने वाले फायदों के बारे में बता रहे हैं-

मल्टीविटामिन क्या होते हैं?
मल्टीविटामिन वास्तव में कई तरह के विटामिन्स और मिनरल्स का एक कॉम्बिनेशन है। इन्हें कुछ इस तरह तैयार किया जाता है कि यह आपके शरीर की पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने में मदद करें। मल्टीविटामिन शरीर की दैनिक पोषक तत्वों की आवश्यकता को पूरा करने में मददगार है।
एनर्जी लेवल को बढ़ाने में होते हैं मददगार
जब हमारे शरीर को सही मात्रा में पोषण नहीं मिल पाता है तो ऐसे में व्यक्ति को बहुत अधिक कमजोर और सुस्त महसूस कर सकता है। अगर आप अपने डॉक्टर की सलाह पर नियमित रूप से मल्टीविटामिन कैप्सूल का सेवन करते हैं तो इससे आपको खुद को अधिक एनर्जेटिक महसूस करते है। मल्टीविटामिन लेना और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना आपको एनर्जेटिक और फिट रखने में मदद करता है।
इम्यून सिस्टम को करता है बूस्ट
मल्टीविटामिन कैप्सूल के सेवन का एक लाभ यह भी होता है कि इसमें विटामिन सी, विटामिन ई और विटामिन डी आदि होते हैं, तो यह आपके इम्युन सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है। इतना ही नहीं, इसमें विटामिन सी और विटामिन ई एंटी-ऑक्सिडेंट होते हैं जो एलर्जी के लक्षणों को कम करने में मदद करते हैं।
हार्ट को बनाता है हेल्दी
अगर आप अपने हार्ट को अधिक हेल्दी बनाए रखना चाहती हैं, तो ऐसे में मल्टीविटामिन कैप्सूल का सेवन कर सकते हैं। विभिन्न अध्ययनों से पता चलता है कि हाई क्वालिटी मल्टीविटामिन लेने से हृदय रोग कम हो सकते हैं। इसमें मौजूद विटामिन बी1, बी2, बी6, के1, नियासिन और मैग्नीशियम सभी हृदय स्वास्थ्य में भूमिका निभाते हैं।
आई हेल्थ का रखे ख्याल
विटामिन ए को आंखों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। यह आपकी दृष्टि में सुधार करने और उम्र बढ़ने से होने वाले आई डैमेज को कम करने में मदद करता है। एक अध्ययन से पता चलता है कि इसमें मौजूद विटामिन, खनिज और एंटी-ऑक्सीडेंट आपकी आंखों का ख्याल रखता है।
कैंसर के खतरे को कम करता है
आपको शायद पता ना हो लेकिन रोजाना मल्टीविटामिन लेने से सभी प्रकार के कैंसर होने का खतरा कम हो सकता है। हालांकि, अगर आप इसका सेवन करना चाहते हैं तो पहले एक बार डॉक्टर की सलाह अवश्य लें और उसी के अनुसार मल्टीविटामिन का सेवन करें।
ब्रेन फंक्शनिंग को बनाता है बेहतर
कुछ विटामिन और फैटी एसिड मेमोरी लॉस को स्लो करने में मदद करते हैं। विटामिन बी 12 जैसे विटामिन और ओमेगा -3 फैटी एसिड मस्तिष्क के कार्य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। ऐसे में अगर आप अपनी ब्रेन फंक्शनिंग को बेहतर बनाना चाहते हैं तो ऐसे में आप मल्टीविटामिन की डेली डोज ले सकते हैं।
स्किन और बालों के लिए लाभदायक
मल्टीविटामिन का सेवन करना सिर्फ सेहत ही नहीं, बल्कि स्किन और बालों दोनों के लिए लाभदायी माना गया है। इनमें विटामिन ई और विटामिन सी जैसे एसेंशियल विटामिन होते हैं, जो आपकी स्किन को अधिक हेल्दी और चमकदार बनाए रखते हैं। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट भी स्किन के लिए लाभदायी होते हैं। वहीं, मल्टीविटामिन में मौजूद विटामिन बी, विटामिन सी, विटामिन ई और कुछ मिनरल्स बालों के झड़ने की समस्या को दूर करते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
