Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
दिन की शुरुआत में हल्दी का सेवन रखेगा बीमारियों को दूर
हल्दी को गोल्डन मसाला यूं ही नहीं कहा जाता। हल्दी हेल्थ के लिए कितनी फायदेमंद है, यह तो हम सभी जानते हैं। आयुर्वेद में भी इसे एक बेहतरीन औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। भारतीय घरों में लोग इसे मसाले के रूप में इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। इतना ही नहीं, कभी चोट लगने पर उसे जल्दी हील करने या फिर मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए भी लोग हल्दी के दूध का सेवन करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि अगर दिन की शुरुआत हल्दी के साथ की जाए तो यह कई मायनो में लाभकारी साबित हो सकता है। जी हां, दिन की शुरुआत में हल्दी के पानी का सेवन एक बेहतरीन डिटॉक्सिफाई ड्रिंक है, जिसे सेलेब्स भी अपनी डाइट में शामिल करते हैं। जब इस हल्दी को गुनगुने पानी में मिलाया जाता है तो यह करक्यूमिन को सक्रिय कर देता है, जिससे आपको कई अद्भुत लाभ मिलते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-

इम्युन सिस्टम को करे बूस्टअप
अगर आप अपने दिन की शुरुआत हल्दी के पानी के साथ करते हैं तो इससे आपकी बॉडी को डिटॉक्स होने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं, हल्दी में मौजूद करक्यूमिन अपने हीलिंग प्रॉपर्टीज के लिए जाना जाता है। जब व्यक्ति हल्दी के पानी का सेवन करता है, तो इससे उसका प्रतिरक्षा तंत्र अधिक मजबूत होता है और वह खुद को कई तरह से संक्रमण, एलर्जी व मौसमी बीमारियों से बचा पाता है।

स्किन को बनाए ग्लोइंग
अगर आप नेचुरल तरीके से अपनी स्किन को दाग-धब्बों से मुक्त बनाना चाहती हैं तो ऐसे में आपको दिन की शुरुआत हल्दी के साथ करनी चाहिए। दरअसल, हल्दी एक ब्लड प्यूरिफायर के रूप में काम करती है, जो आपके ब्लड से टॉक्सिन को दूर करता है। जिसके कारण आपकी स्किन का टेक्सचर नेचुरली बेहतर होने लगता है। साथ ही साथ, आपकी स्किन टोन ब्राइटन होती है और आपकी स्किन नेचुरली दमकने लगती है।

वजन घटाने में मददगार
दिन की शुरुआत में हल्दी के पानी का सेवन करने का एक लाभ यह भी है कि यह आपके हेल्दी वेट को मेंटेन करने में सहायक है। जब आपकी बॉडी डिटॉक्सिफाई होती है तो इसका सकारात्मक असर आपके मेटाबॉलिज्म पर भी पड़ता है। मेटाबॉलिक रेट के बूस्ट अप होने से वेट लॉस में मदद मिलती है।

पाचन में मददगार
अगर आप उन लोगों में से हैं, जिन्हें अक्सर पाचन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है तो ऐसे में आप अपने दिन की शुरुआत में हल्दी के पानी का सेवन करें। यह आपके पाचन तंत्र को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करती है।

कैंसर के खतरे को करे कम
यह हल्दी के सेवन का एक बेमिसाल लाभ है। जो लोग दिन की शुरुआत में हल्दी के पानी का सेवन करते हैं, उन्हें कैंसर होने का रिस्क काफी कम हो जाता है। दरअसल, हल्दी में पाया जाने वाला करक्यूमिन अपने चिकित्सीय गुणों के लिए जाना जाता है। इसमें कैंसर विरोधी गुण पाए जाते हैं। कई अध्ययनों में यह साबित हो चुका है कि करक्यूमिन में एंटी-ट्यूमर गुण होते हैं, जो ट्यूमर के विकास को सीमित करते हैं और कैंसर कोशिकाओं के आगे बढ़ने को रोकते हैं।

ब्लड शुगर लेवल को करे मैनेज
जो लोग हल्दी का सेवन करते हैं, उन्हें ब्लड शुगर लेवल को रेग्युलेट करने में मदद मिलती है। दरअसल, हल्दी आपकी बॉडी में शुगर को संसाधित करने में मदद करती है। जिसके कारण आपको ब्लड शुगर स्पाइक की समस्या नहीं होती है। इसलिए मधुमेह के रोगियों को हल्दी का सेवन अवश्य करना चाहिए।
डिस्क्लेमर- उपरोक्त लेख में दिए गए सुझाव केवल सामान्य जानकारी है। इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में ना लें। साथ ही, अपने दैनिक आहार में कोई भी परिवर्तन करने से पहले हमेशा अपने चिकित्सक या आहार विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य करें।



Click it and Unblock the Notifications
