Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
Rose Benefits: कई बीमारियों में गुलाब बना 'संजीवनी', प्यार के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद
गुलाब एक ऐसा फूल है, जिसका उल्लेख सदियों से होता आ रहा है। गुलाब प्रेम की निशानी है। इसे साहित्य से लेकर संगीत, खास से आम लोगों के लिए अपनी मोहब्बत को दर्शाने के लिए किया जाता है। गुलाब की खुशबू इत्र और परफ्यूम में कैद की जाती है। खुशी और दुख दोनों में ही गुलाब का इस्तेमाल होता है। गुलाब का यूज अक्सर घर की रसोई में भी किया जाता है, भारतीय और चीनी व्यंजनों में गुलाब के अर्क का इस्तेमाल होता है। केक, जैम और कन्फेक्शनरी में भी गुलाब यूज किया जाता है। इन सब के साथ ही गुलाब आपकी स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है। साथ ही साथ ये आपके स्वास्थ्य से भी जुड़ा हुआ है। गुलाब की पखुंडियों की चाय पीने से शरीर में एनर्जी आती है। साथ ही गुलाब जल आंखों के लिए लाभदायक होता है। आइये जानते हैं कि गुलाब का इस्तेमाल आप अपने हेल्थ बेनिफिट्स के लिए कैसे कर सकते हैं।

गुलाब की चाय बनाकर जो एक ट्रेडिशनल चीनी चिकित्सा का हिस्सा है, पी सकते हैं। गुलाब की चाय पीने से-आपके ये लाभ होते हैं-
- पेट और पाचन संबंधी समस्याओं में सुधार आता है।
- थकान और नींद में सुधार होता है।
- मूड स्विंग्स की समस्या से निजात मिलती है।
- मासिक धर्म में होने वाले दर्द से आराम मिलता है।
- विटामिन सी
- आयरन
- कैल्शियम
- विटामिन ए
- विटामिन ई

गुलाब की पंखुड़ियाँ इनका अच्छा स्रोत हैं-
गुलाब की पंखुड़ियां फाइटोन्यूट्रिएंट्स, एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है।

गुलाब की पंखुड़ियों से आंखों की सूजन कम होती है-
गुलाब के फूलों से आंखों में आई सूजन में कमी होती है। गुलाब के फूलों को पीसकर उसे सूजन वाले एरिया पर लगाएं। इससे दर्द और सूजन में राहत मिलती है।

कब्ज से देता है राहत
गुलाब आपको कब्ज से भी राहत दिलाता है। बाजार में मिलने वाली कब्ज को दूर करने वाले चूर्ण में भी गुलाब का फूल मिलाया जाता है। गुलाब फूल के चूरन को शहद के साथ लेने पर कब्ज की समस्या से आराम मिलता है।

इम्यून सिस्टम को करता है मजबूत
गुलाब की चाय में विटामिन सी होता है, जो आपके शरीर को संक्रमण से लड़ने से बचाने वाला महत्वपूर्ण एंटीऑक्सीडेंट है। हालांकि, इम्यून सिस्टम पर इससे पड़ने वाले प्रभावों को समझने के लिए और अधिक रिसर्च की जरूरत है।

मासिक धर्म में होने वाले दर्द में आराम
गुलाब की चाय मासिक धर्म के दर्द को कम करती है। गुलाब की चाय पीने वाली महिलाओं में मासिक धर्म में होने वाली ऐंठन, सूजन में कमी आती है।



Click it and Unblock the Notifications