Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
2 मिनट में बनने वाली मैगी सेहत के लिए है खतरनाक, नेस्ले के 60 फीसदी प्रोडक्ट है अनहेल्दी
घरों मे पसंद की जाने वाली मैगी एक बार फिर चर्चा में आ गई है। मैगी की क्वालिटी पर फिर से सवाल उठ रहा है। मैगी नूडल्स बनाने वाली कंपनी नेस्ले ने माना है कि उनके 60 फीसदी फूड प्रोडक्ट और ड्रिंक्स सेहतमंद नहीं है। इन प्रोडक्ट का सेवन करना सेहत के लिए अच्छा नहीं है। कंपनी ने ये भी कहा कि इनके कुछ फूड प्रोडक्ट्स कभी भी हेल्दी नहीं हो सकते है फिर चाहे कितनी भी कोशिश क्यों ना कर लें।

अनहेल्दी है मैगी
नेस्ले कंपनी के प्रोडक्ट मैगी नूडल्स, किटकैट और नेसकैफे कॉफी जैसे तमाम खाने की चीजें सेहत के लिए नुकसानदेह है। कंपनी ने माना है कि इनके 60 फीसदी फूड और ड्रिंक्स हेल्थ स्टैंडर्ड्स पर खरे नहीं उतरे है। कंपनी अपने प्रोडक्ट में न्यूट्रिशनल वैल्यू की जांच कर रही है, प्रोडक्ट्स की जांच के बाद इसे टेस्टी और सेहतमंद बनाने की कोशिश की जा रही है।

यूके फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट
यूके के बिजनेस डेली फाइनेंशियल टाइम्स के मुताबिक नेस्ले कंपनी के सिर्फ 37 फीसदी फूड प्रोडक्ट्स को 3.7 रेटिंग मिली है। कंपनी के पानी और डेयरी प्रोडक्ट सही है। फाइनेंशियल टाइम्स के अनुसार सभी फूड में 70 फीसदी प्रोडक्ट्स मानक पर खरे नहीं उतरें है वहीं कॉफी समेत 90 फीसदी बेवरेजेज इस मानक पर खरे नहीं उतरें। नेस्ले वॉटर प्रोडक्ट्स और डेयरी प्रोडक्ट्स की रेटिंग अच्छी पाई गई है।

सेहत के लिए खतरनाक है नेस्ले के ये प्रोडक्ट
रिपोर्ट के मुताबिक नेस्ले आइसक्रीम और नेस्ले कन्फेक्शनरी सेहत के लिए बहुत ही खतरनाक है। इन प्रोडक्ट का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही हानिकारक है। नेस्ले कॉफी सेहत के लिए ठीक है। नेस्ले ने कहा कि वह अपने प्रोडक्ट की गुणवत्ता को सुधारने की कोशिश कर रहे है।

नेस्ले की तरफ का बयान
रिपोर्ट पर कंपनी ने स्पोकपर्सन ने कहा कि कंपनी लगातार प्रयास कर रही है कि लोगों को न्यूट्रिशनल प्रोडक्ट दिए जाएं। कंपनी लगातार इस पर काम कर रही है। कंपनी की तरफ से काफी प्रोडक्ट में शुगर और सोडियम का इस्तेमाल कम किया गया है। पिछले 7 साल से प्रोडक्ट में चीनी और सोडियम का इस्तेमाल घटाया गया है। कंपनी अपने प्रोडक्ट के पोर्टफोलियो में बदलाव करने की तैयारी में है। फूड और ड्रिंक्स सेक्शन में काफी बदलाव किए जाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
