Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
बवासीर और गंजेपन का इलाज है 'अमर बेल', जानें इसके चमत्कारी फायदों के बारे में
आपने अमरबेल के बारे में सुना है? ये एक ऐसी बेल के बारे में जो औषधीय गुणों से भरपूर होती है। यह बेल पेड़ो के ऊपर पायी जाती है और यह पीले रंग की होती है। यह बेल इतनी ताकतवर होती है कि पेड़ों को भी पनपने नहीं देती है। साथ ही ये पेड़ के सभी पौष्टिक तत्व अपने अंदर खींच लेती है। परंतु यह हमारे लिए बहुत ही लाभदायक होती है। क्योंकि यह बेल इंसान के शरीर में पनपने वाली बीमारियों को जड़ से खत्म कर देती है। अमर बेल मिट्टी में नहीं होती इसी लिए आकाश बेल भी कहते हैं। अमर बेल गहरी पीली हरी रंग में पाई जाती है। अमर बेल का आर्युवेद जगत में विशेष स्थान है। आइये जानते हैं इसके फायदे।

गंजेपन के लिए अमर बेल
गंजापन होने पर या बाल झड़ने पर 30 ग्राम अमर बेल को पीसकर उसमें 2 चम्मच तिल तेल मिलाकर सिर पर मसाज करने से बाल झड़ना रूक जाते हैं, और टूटे बाल पुन आने लगते हैं। अमर बेल बालों के लिए रामबाण दवा मानी जाती है। रोज अमर बेल को घोटकर बालों को धोने से जल्दी फायदा होता है। अमर बेल बालों से रूसी को जादू की तरह गायब कर देती है। अमर बेल जूं को और जूं के अंडे को शीघ्र ही नष्ट करने में सक्षम है।

गठिया जोंड़ों के दर्द में अमर बेल
अमर बेल को घोटकर पेस्ट बना लें। गठिया जोंड़ों के दर्द अंगों जगह पर लेप लगाकर पट्टी कर दें। अमर बेल पेस्ट तुरन्त गठिया जोड़ों का दर्द सूजन ठीक करने में सक्षम है।

बवासीर ठीक करे अमर बेल
बवासीर होने पर 20 ग्राम अमर बेल का स्वरस ले कर इसको 5 ग्राम जीरा पाउडर और 4 ग्राम काली मिर्च पाउडर में अच्छे से घोटकर 1 गिलास पानी में मिलाकर लगातार सुबह शाम तीन दिन पीने से खूनी और बादी बवासीर दोनों में ही बहुत आराम होता है।

चोट लगने पर अमर बेल
चोट के घाव और दर्द निवारण के लिए अमर बेल खास है। घाव के चारो ओर अमर बेल पीसकर 1 चम्मच गाय के घी के साथ मिलाकर लगाने से घाव जल्दी भर जाती है और दर्द भी नहीं होता है।

डायबिटीज के रोगी जरूर लें यह औषधि
डायबिटीज के रोगियों के लिए यह औषधि बहुत ही फायदेमंद है। अमरबेल के बीजों का 5 ग्राम चूर्ण रोज सेवन करने से शुगर लेवल कम होता है। डायबिटीज के रोगियों को यह रोज लेना चाहिए।

बच्चों की लम्बाई बढ़ाने में अमर बेल
बच्चों की लम्बाई तेजी से बढ़ाने में अमरबेल सक्षम है। अमर बेल का 1 चम्मच रस निकाल कर दूध में मिलाकर कम कद काठी बच्चों को पिलाने से लम्बीई बच्चों की बढ़ती है। बच्चों के पेट कीड़े नष्ट करने में अमर बेल सक्षम है।



Click it and Unblock the Notifications
