Latest Updates
-
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय
पेट में हो गए छाले तो घबराइए नहीं, अपनाएं ये घरेलू उपाय
आज के समय में खानपान में थोड़ी सी भी लापरवाही बरतने पर पेट में गर्मी की वजह से पेट में छाले निकल आते हैं। वहीं यह छाले का दर्द असहनीय होता हैं और इनकी वजह से खाना पीना भी मुहाल हो जाता है। ऐसे में पेट के छाले बहुत दर्दनाक होते हैं इसलिए इनका इलाज तुरंत करना जरूरी है। अब आज हम आपको बताने जा रहे हैं इसका घरेलू इलाज जो आप कर सकते हैं।

केला
पेट के छाले के लिए केला बहुत इफेक्टिव होता है। जी दरअसल केले में antibactirial कंपाउंड होते है जो इसे बढ़ाने वाले H.pylori कंपाउंड को बढ़ने से रोकता है। कहा जाता है पेट में होने वाली एसिडिटी और गैस से भी केला बचाता है।

पत्ता गोभी
पत्ता गोभी में लैक्टिक एसिड होता है। यह पेट में जाकर एमिनो एसिड बनाने में मदद करता है, एमिनो एसिड पेट की परत में खून से जाकर मिल जाता है केवल इतना ही नहीं पत्तागोभी में विटामिन c होता है, ये भी ulcer की बीमारी से लड़ने में मदद करता है।

मुलेठी
एक उपयोगी आयुर्वेदिक औषधि है। जी दरअसल यह एक तरह के पेड़ की लकड़ी होती है जिसका स्वाद मीठा होता है। कहा जाता है गले में खराश हो या खांसी, मुलेठी चूसने से इसमें राहत मिलती है। इसी के साथ पेट के घाव होने पर मुलेठी की जड़ का चूर्ण इस्तेमाल करना चाहिए। जी दरअसल मुलेठी पेट के अल्सर के लिए फायदेमंद है और इससे न केवल गैस्ट्रिक अल्सर वरन छोटी आंत के प्रारम्भिक भाग ड्यूओडनल अल्सर में भी पूरी तरह से फायदा करती है।

मिर्च पाउडर
मिर्च का पाउडर छाले के उपचार के लिए उपयोग में लाया जाता है। इसके लिए आप 1 ग्लास गुनगुने पानी में 1/8 tsp मिर्च पाउडर मिलाएं। 2-3 दिनों तक इसे रोज दिन में 2 बार पियें। इससे आपको लाभ होगा।

नारियल
नारियल में antibactirial क्वालिटी होती है, इसे खाने से छाले के कीटाणु नष्ट हो जाते है. कहा जाता है नारियल का दूध और नारियल पानी ये सभी भी छाले के रोग को दूर करते है। इस वजह से 1 हफ्ते तक रोज नारियल का पानी पियें लाभ होगा।



Click it and Unblock the Notifications
