Latest Updates
-
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब -
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की हेमोरेजिक शॉक से हुई थी मौत, जानें क्या है यह गंभीर मेडिकल कंडीशन -
कौन थे मैड संधू? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनकी गोली मारकर हुई हत्या, बिग बॉस में होनी थी एंट्री -
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए
सांसों की दुर्गंध से ना हों परेशान, इस्तेमाल करें यह नेचुरल माउथ फ्रेशनर
सांसों से दुर्गंध आना एक आम समस्या है। खासतौर से, जब आप सुबह सोकर उठते हैं तो रात भर मुंह में बैक्टीरिया जमा होते हैं। अमूमन लोग इस समस्या से निजात पाने के लिए सुबह की शुरूआत में ब्रश करते हैं। जिससे मुंह के बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं और दुर्गंध भी दूर होती है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी है, जिन्हें सांसों से लगातार दुर्गंध आती है, जो काफी शर्मनाक हो सकती है। मुंह से दुर्गंध आने पर मीटिंग या दोस्तों के साथ बाहर जाने में हिचक होती है।
सांसों की दुर्गंध, मुंह में बैक्टीरिया के जमा होने के कारण होता है। गंध आमतौर पर तब उत्पन्न होती है जब बैक्टीरिया हमारे द्वारा खाए जाने वाले खाद्य पदार्थों में शर्करा और स्टार्च को तोड़ते हैं। कुछ मामलों में, यह मसूड़ों की बीमारी या दांतों की सड़न जैसी गंभीर दंत समस्याओं का संकेत भी दे सकता है। यूं तो सांसों की दुर्गंध की समस्या से छुटकारा पाने का सबसे अच्छा उपाय है कि नियमित रूप से दांतों की जांच करवाएं और अपनी ओरल हेल्थ का ख्याल रखें। वहीं, इसके अलावा कुछ नेचुरल माउथ फ्रेशनर भी सांसों की दुर्गंध की समस्या से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन माउथ फ्रेशनर के बारे में-

लौंग
लौंग हमारी पेंट्री में पाया जाने वाला एक और आम इंग्रीडिएंट है जो सांसों की दुर्गंध और मसूड़े की सूजन की समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकता है। इसके जीवाणुरोधी गुण मुंह में बैक्टीरिया की संख्या को कम करने में मदद करते हैं। इतना ही नहीं, इसकी मदद से अन्य दंत समस्याओं जैसे रक्तस्राव और दांतों की सड़न का जोखिम भी कम होता है। आप बस लौंग के कुछ टुकड़ों को अपने मुंह में डाल सकते हैं और सांसों की दुर्गंध की समस्या से छुटकारा पाने के लिए उन्हें चबा सकते हैं।

पानी
दिन में कम पानी पीने से भी आपके मुंह से बदबू आ सकती है। पानी मुंह से बैक्टीरिया को बाहर निकालने में मदद करता है और इसे मुंह में पनपने से भी रोकता है। यह आपकी सांसों को तरोताजा रखने में मदद करता है। इसलिए, अगर आपको लगता है कि आपकी सांसों से बहुत बदबू आ रही है, तो दिन में खूब पानी पिएं। आप अपनी सांसों की महक को ताज़ा करने के लिए अपने पानी में आधा नींबू भी निचोड़ सकते हैं।

शहद और दालचीनी
शहद और दालचीनी दोनों में मजबूत एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो आपके मुंह में बैक्टीरिया के विकास को कम करने और आपके मसूड़े को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं। अपने दांतों और मसूड़ों पर शहद और दालचीनी का पेस्ट नियमित रूप से लगाने से दांतों की सड़न, मसूड़ों से खून आना और सांसों की दुर्गंध की समस्या से निपटारा किया जा सकता है। यह दोनों सामग्रियां बिल्कुल सुरक्षित हैं और आसानी से पेंट्री में मिल सकती हैं।

दालचीनी की स्टिक
दालचीनी स्टिक भी सांसों की दुर्गंध की समस्या से निजात दिलाने में आपकी मदद कर सकती है। लौंग की तरह ही, दालचीनी में भी जीवाणुरोधी गुण होते हैं जो मुंह में गंध पैदा करने वाले बैक्टीरिया के विकास को कम कर सकते हैं। आपको बस दालचीनी की स्टिक का एक छोटा सा टुकड़ा कुछ मिनट के लिए अपने मुंह में रखना है।

नमक के पानी से करें गार्गल
अगर ओरल हेल्थ का ख्याल रखने के लिए होम रेमिडीज की बात की जाए तो नमक के पानी से बेहतर शायद ही कोई दूसरा उपाय हो। गर्म नमक के पानी से गरारे करने से मुंह में बैड बैक्टीरिया के विकास को रोका जा सकता है, जिससे आपको सांसों की दुर्गंध की समस्या से मुक्ति मिलती है।आपको बस एक गिलास पानी में 1/4 से 1/2 चम्मच नमक मिलाना है और इससे गरारे करना है।



Click it and Unblock the Notifications
