Latest Updates
-
Shardiya Navratri Day 1: शारदीय नवरात्रि के पहले दिन करें मां शैलपुत्री की पूजा, जानें विधि, मंत्र और भोग -
Shardiya Navratri 2026 Wishes in Sanskrit: इन संस्कृत श्लोकों से अपनों को दें शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं -
Happy Navratri 2026 Wishes: नवदुर्गा का आशीर्वाद...इन संदेशों से अपनों को दें शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं -
Navratri Fast In Periods: क्या पीरियड्स में नवरात्रि का व्रत रख सकती हैं महिलाएं? जानें क्या हैं नियम -
Navratri 2026: नवरात्रि के 9 दिन किस देवी को समर्पित हैं? जानें मां दुर्गा के 9 स्वरूप, मंत्र और महत्व -
Navratri Bhog: नवरात्रि में मां दुर्गा को किस दिन क्या चढ़ाएं? जानें 9 दिनों के भोग की पूरी लिस्ट -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में कलश स्थापना कैसे करें? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा सामग्री, विधि और नियम -
World Mental Health Day 2026: कब और क्यों मनाया जाता है विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें इस बार की थीम -
Sarva Pitru Amavasya 2026: सर्वपितृ अमावस्या पर इन 5 जगहों पर जलाएं दीपक, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
Navratri 2026 Vrat Niyam: नवरात्रि व्रत में क्या करें और क्या न करें? जानें व्रत रखने के जरूरी नियम
आपका न्यू ईयर रेज्यूलूशन हो जाता है फेल, तो जान लें इसके सबसे बड़े दुश्मन के बारें में
नया साल आने में अब कुछ दिन ही बचे हैं और लोगों ने अपना न्यू ईयर रेज्यूलूशन बनाना शुरू कर दिया होगा। लेकिन आप जो न्यू ईयर रेज्यूलूशन बनाते हैं क्या उसे आप पूरा कर पाते हैं ? क्यों सोंच में पड़ गये क्या ? याद नहीं आ रहा कि आपने क्या रेज्यूलूशन बनाया था। जी हां ! ये सिर्फ आप के साथ ही नहीं बल्कि काफी लोगों के साथ होगा जो रेज्यूलूशन बनाते हैं और उसे पूरा करने के लिए प्रॉमिस भी करते हैं लेकिन वो कुछ ही हफ्तों में फुस्स हो जाता है। इसमें सबसे बड़ा रोल प्ले करता है इच्छाशक्ति की कमी। जिसमें इच्छा शक्ति की कमी होती है उसका रेज्यूलूशन पूरा नहीं हो पाता है। जिसकी वजह से ज्यादातर जल्दी से अपने लक्ष्यों को छोड़ देते हैं।
याद रखें कि अपने संकल्प को पूरा करने के लिए आपको अपना व्यवहार बदलना होगा, इसलिए सुनिश्चित करें कि आपके लक्ष्य उचित हैं।

जिम जानें और एक्सरसाइज करने का न्यू ईयर रेज्यूलूशन
हर साल के अंत में लोग अपने वजन को कम करने और अपनी हेल्थ पर फोकस करने के उद्देश्य से न्यू ईयर रेज्यूलूशन करते है। लेकिन इसके लिए बहुत अधिक प्रेरणा, समर्पण और इच्छाशक्ति की जरूरत होती है और इसकी ही कमी लोगों में होती है। इच्छा शक्ति की कमी की वजह से ही आपका न्यू ईयर रेज्यूलूशन फिस्स हो जाता है। शुरू शुरू में आप पूरी ताकत के साथ इसे पूरा करने की कोशिश में होते हैं लेकिन कुछ ही हफ्तों के बाद ये शक्ति कम होने लगती है और फिर खत्म हो जाती है।

पैसा बचाने का संकल्प
हर साल की तरह इस साल भी आप ने मनी सेविंग के लिए प्लनिंग की होगी कि अगले साल में आपको कितना पैसा सेफ करना है और उन बचत के पैसों से क्या क्या करना है, लेकिन क्या आप वाकई में ऐसा कर पाते हैं ? नहीं ना! न्यू ईयर शुरू होते ही आपके खर्चे भी शुरू हो जाते हैं। आपकी कही ना कहीं घूमने की प्लानिंग शुरू हो जाती है तो ऐसे में बचत शब्द को दिमाग में भी नहीं आता है। और अगर मार्केट के लिए निकल गये तो शॉपिंग, इसको कैसे भूल सकते हैं। तो फिर बचत गया तेल लेने।

सोशल मीडिया से दूरी बनाना
आज के वक्त में कई लोगों की नौकरी ही सोशल मीडिया की होती है। सोशल मीडिया के बिना आज के वक्त में काम नहीं चलता है। लेकिन अगर आपका न्यू ईयर रेज्यूलूशन सोशल मीडिया पर बिताने वाले टाइम को कट करने को लेकर हैं तो ये काफी मुश्किल भरा हो जाता है। आप जल्दी सोना चाहते थे लेकिन सुबह 4 बजे तक यूट्यूब देखते हैं या फिर नेटफ्लिक्स पर मूवी तो आपका न्यू ईयर रेज्यूलूशन कहां गया ये खुद आपको पता नहीं होगा। लेकिन उम्मीद करते हैं कि 2023 आप संकल्प पर कायम रहें।

सॉल्यूशन
न्यू ईयर रेज्यूलूशन को पूरा करने के लिए आपको थोड़ी सी योजना अच्छी आदतों को बनाए रखने की दिशा में एक लंबा रास्ता तय करती है। आपको अपनी इच्छा शक्ति को मजबूत करना होगा। खुद के सवालों के जवाब देने होंगे साथ ही खुद से सवाल करना होगा कि जो आप कर रहे हैं वो आपके लिए सही है कि नहीं। जैसे मैं अपने बजट पर कैसे टिकने जा रहा हूं? जो मैं खरीद रहा हूं वो आपके लिए अहम है या नहीं। चुनौतियों का पूर्वानुमान लगाना और समाधानों को पहचान लेना लॉन्ग टर्म सफलता की चाभी है।



Click it and Unblock the Notifications
